शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में तेजतर्रार एवं शानदार कार्यशैली के धनी किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह का एक और बेहतरीन कारनामा




•  शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में तेजतर्रार एवं शानदार कार्यशैली के धनी किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह का एक और बेहतरीन कारनामा

• सीमांचल एक्सप्रेस / संवाददाता संजय कुमार चौधरी 

मुज़फ्फरनगर।एसएसपी संजीव सुमन के कुशलमार्ग निर्देशन में शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान व उनकी टीम के तेजतर्रार एवं बेहतरीन कार्यप्रणाली व शानदार कार्यशैली के धनी किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने जब से  चौकी की बागडोर सम्भाली हैं तब से चीते की फुर्ती की भांति शातिर अपराधियों व सट्टा जुआ करने वालो पर नकेल कसे हुए हैं और आज भी एक और सट्टे के कारोबारी को मय सट्टे के साजो समान व पैसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर /क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में अवैध जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में किदवईनगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम ने आज मुखबिर खास की सूचना पर रुपा पब्लिक स्कूल वाली गली मौ0 दक्षिणी कृष्णापुरी से अभि0-बदरखान उर्फ भोलू पुक्ष मुबाकिर निवासी रुपा पब्लिक स्कूल वाली गली मौ0 दक्षिणी कृष्णापुरी थाना को0नगर जिला मु0नगर को अपने मकान को जुआ घर के रुप में प्रयोग करते हुए अवैध सट्टे की खाईबाडी करते हुए गिरफ्तार किया हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्चा,गत्ता,पैन व नगद 1920 रुपये भी नगद बरामद किये हैं।शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post