• सीमांचल एक्सप्रेस/ संवाददाता हयात दानिश
अररिया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज अररिया पहुंचे जहाँ श्री नीतीश कुमार विभिन्न कार्यों का जायजा लिया मुख्यमंत्री अपने काफिला के साथ ठीक 11:45 बजे नारायनपुर गांव पहुंचे. जहां मुख्यमंत्री का भरपूर स्वागत किया गया मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का पहला कार्यक्रम अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत खरहट पंचायत में हुआ जहाँ मछली पालन समेत अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले जीविका के जलपरी योजना के तहत बने बायोफ्लास्क टैंक में पल रहे मछली पालन का जायजा लिया इस दौरान जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को मत्स्य योजना से संबंधित प्रतीक चिन्ह किया. इसके बाद आमलोगों से मिले आमजनों ने मुख्यमंत्री को अपना अपना समस्याओं को सुनाया कुछ लोगों ने खाद की किल्लत व कालाबाजारी की शिकायत भी की इसके बाद मुख्यमंत्री ने कल्याण विभाग के द्वारा तथा बच्चों के द्वारा आयोजित बाल विवाह, दहेज नशा मुक्ति के स्लोगन को देखा मौके पर ही मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. इसके बाद मुख्यमंत्री महादलित टोले में बने शौचालय, पक्की सड़को का निरीक्षण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री 12 बजे मोहनी के लिए निकल गए. मुख्यमंत्री के साथ में कई मंत्री व लगभग विभागों के प्रधान सचिव मौजूद थे बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज अररिया के दौरे पर थे. नीतीश कुमार का रानीगंज के मोहनी पंचायत में विकाक कार्यों का अवलोकन का कार्यक्रम भी था अररिया खेल भवन सह व्यायामशाला का उद्घाटन हुआ और इसके बाद स्टालों का निरीक्षण के बाद समाहरणालय के परमान सभागार भवन में अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा हुई नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी, लेशी सिंह, चंद्रशेखर, संजय झा शाहनवाज आलम और सीनियर अधिकारी मौजूद थे
