गीतांजलि फाउंडेशन ने AIIMS ke निर्माण के लिए प्रधान मंत्री को दिया ज्ञापन
सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता - हयात दानिश
नई दिल्ली में आयुर्वेदिक संस्थान निर्माण को लेकर दिल्ली और बिहार के सहरसा ज़िला वासीयों के साथ शनिवार प्रधान मंत्री को ज्ञापन सौंपा। अर्चना झा, भीम ब्रिगेड, हरि शंकर तिवारी, और कई अन्य संस्थानों ने बताने की कोशिश करी की विभीषिका को ध्यान में रखते हुए ज्ञापन देते हुए जिले के प्रबुद्ध जन ने कहा कि बरसों से सहरसा के निर्माण मांग पर बिना विलंब के आदेश होना जनहित एवं न्याय हित में आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सहरसा की वर्तमान दशा से दुखी होकर कई संस्था मिलकर गीतांजलि फाउंडेशन का साथ देकर सहरसा में AIIMS के लिए साथ देने का वादा किया है जिसमें नित्य फाउंडेशन, आई लव माई इंडिया फाउंडेशन, शमिता मिश्रा फाउंडेशन फॉर कैंसर रिसर्च, दीपिका फाउंडेशन, करुणा अंजली फाउंडेशन, अद्रिका फाउंडेशन के अलावा दरभंगा, समस्तीपुर, मुज़फ्फरपुर, बेगूसराय, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया के निवासी जो दिल्ली एनसीआर से यहां आए हक की आवाज बुलंद करने।



