दिल्ली के 7 फ्लाईओवरों का जीर्णोद्धार करेगी केजरीवाल सरकार, पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने दी मरम्मत कार्यों को मंजूरी





नई दिल्ली

उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में यातायात को सुगम बनाने की दिशा में 7 महत्वपूर्ण फ्लाईओवरों के सुदृढ़ीकरण व मरम्मत के कार्यों को मंजूरी दी हैं। इनमें अफ्रीका एवेन्यू फ्लाईओवर,मोती बाग़ फ्लाईओवर, सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर, आईटीओ फ्लाईओवर, तिलक नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर फ्लाईओवर, तिलक नगर मेट्रो फ्लाईओवर व पंजाबी बाग फ्लाईओवर शामिल हैं। इन फ्लाईओवरों के मरम्मत कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने 12.46 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लोगों को सुगम यातायात के लिए बेहतर सड़कें-फ्लाईओवर देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में पीडब्ल्यूडी द्वारा दिल्ली के 7 मुख्य फ्लाईओवरों का सुदृढ़ीकरण व मरम्मत कार्य किया जायेगा। इससे फ्लाईओवरों की मजबूती बढ़ने के साथ-साथ उनका जीवनकाल 20 साल तक बढ़ जाएगा।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि दिल्ली में हम क्रमबद्ध तरीके से पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले फ्लाईओवरों को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवरों के पुराने होने और उनपर वाहनों के लोड से  कंक्रीट की सतह क्षीण हो जाती है और इससे वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध होती है। इसे देखते हुए केजरीवाल सरकार द्वारा इसके सुदृढ़ीकरण का काम शुरू किया जा रहा है ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। सुदृढ़ीकरण के बाद रोजाना इनका इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा|।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लाईओवरों के सुदृढ़ीकरण के कार्यों को समय रहते पूरा किया जाए।

बता दें कि सुदृढ़ीकरण व मरम्मत के कार्यों में फ्लाईओवरों के कंक्रीट की मरम्मत,एक्सपेंशन जॉइंट्स, बियरिंग आदि की मरम्मत की जाएगी, जिससे फ्लाईओवर का जीवनकाल 20 साल तक बढ़ जाएगा|।

उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा दिल्ली के फ्लाईओवरों का नियमित रूप से रख-रखाव किया जाता है। हालांकि, यातायात के अत्यधिक दबाव के कारण फ्लाइओवरों में छोटी-मोटी कमियां आ जाती हैं। जिसका पीडब्ल्यूडी के रिपेयर यूनिट द्वारा समय-समय पर मेंटिनेंस किया जाता है।

♦️इन फ्लाईओवरों का होगा जीर्णोधार

♦️अफ्रीका एवेन्यू फ्लाईओवर
♦️मोती बाग़ फ्लाईओवर
♦️सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर
♦️आईटीओ फ्लाईओवर
♦️तिलक नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर फ्लाईओवर
♦️तिलक नगर मेट्रो फ्लाईओवर
♦️पंजाबी बाग फ्लाईओवर

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post