दिल्ली सरकार के 3 लाख कांट्रेक्ट कर्मचारियों को करें पक्का : बिधूड़ी



• दिल्ली सरकार के 3 लाख कांट्रेक्ट कर्मचारियों को करें पक्का : बिधूड़ी

• केजरीवाल ने इन कर्मचारियों से की है वादाखिलाफी

• केजरीवाल वादा पूरा करें तो हम कहेंगे धन्यवाद

 सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता - सुनील कुमार सैन 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वह दिल्ली सरकार के आधीन विभिन्न विभागों में काम कर रहे तीन लाख कांट्रेक्ट कर्मचारियों को तुरंत पक्का करें। उन्होंने कहा कि एनडीएमसी में 4500 कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने पक्का कर दिया है जिस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का धन्यवाद किया है। बिधूड़ी ने केजरीवाल से पूछा है कि आप दिल्ली सरकार के अधीन काम कर रहे कांट्रेक्ट कर्मचारियों को कब पक्का करेंगे ताकि हम भी आपको धन्यवाद दे सकें।

 

उन्होंने केजरीवाल को याद दिलाया है कि इन कर्मचारियों को पक्का करने का वादा करके आप सत्ता में आए हैं लेकिन अब इन कांट्रेक्ट कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ले रहे। यहां तक कि पिछले कई महीनों से कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दिया जा रहा। यह कांट्रेक्ट कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी है।

आज स्थिति यह है कि 22 हजार गेस्ट टीचर्स सरकारी स्कूलों में काम कर रहे हैं लेकिन उनका लगातार शोषण किया जा रहा है। कई बार उन्हें नौकरी से हटा दिया जाता है। इसी तरह आंगनवाड़ी वर्कर्स और आशा वर्कर्स की स्थिति यह है कि उन्हें दिल्ली सरकार स्वयं घोषित न्यूनतम वेतन भी नहीं दे रही। जब उन्होंने अपना वेतन बढ़ाने की मांग की तो उन्हें टर्मिनेट कर दिया गया। दिल्ली जल बोर्ड में हजारों कर्मचारी कांट्रेक्ट पर काम कर रहे हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन्हें खुद पक्का करने का वादा करके सत्ता में आए थे लेकिन आठ साल में एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया। डीटीसी में ड्राइवर और कंडक्टर के रूप में काम करते हुए हजारों कर्मचारियों को वर्षों गुजर गए लेकिन पक्का करने की मांग को लेकर वे अभी तक भटक रहे हैं।

 

बिधूड़ी ने कहा कि होम गार्ड्ससिविल डिफेंसमुहल्ला क्लीनिक के अलावा डॉक्टर्सनर्स और यहां तक कि विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर भी कांट्रेक्ट पर ही काम कर रहे हैं लेकिन दिल्ली सरकार उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही। पिछले कई महीनों से इन कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दिया जा रहा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post