भारत के पहले ग्रोथ स्‍टेज फिनटेक फंड ने 2022 में प्रमुख घरेलू और वैश्विक निवेशकों के साथ नियो और प्रोगकैप को समर्थन दिया




• बीम्स फिनटेक ने 1 अरब डॉलर के स्टार्टअप इकोसिस्टम में 2 सूनिकॉर्न्स के निर्माण में मदद की

• भारत के पहले ग्रोथ स्‍टेज फिनटेक फंड ने 2022 में प्रमुख घरेलू और वैश्विक निवेशकों के साथ नियो और प्रोगकैप को समर्थन दिया

 • सीमांचल एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट दिल्ली 

मुंबई, 07 February 2023। बीम्स फिनटेक फंड, एक प्रमुख ग्रोथ स्‍टेज फिनटेक फंड, की पोर्टफोलियो कंपनियों ने 1 अरब डॉलर से ज्‍यादा के संयुक्‍त मूल्‍यांकन पर 150 मिलियन डॉलर से अधिक की पूंजी जुटाई है। इस तरह, इस फंड ने कैलेंडर वर्ष 2022 का बेहतरीन समापन किया है। बीम्स फिनटेक फंड मार्च 2022 में 36 मिलियन डॉलर की पूंजी के साथ पहली क्लोजिंग हासिल करने में सफल रहा और इसने साल के दौरान दो निवेश किेए। बीम्स अब 120 मिलियन डॉलर की अपनी लक्षित पूंजी में 50% से अधिक पूंजी जुटाए जाने के लक्ष्‍य को हासिल कर चुका है और 3 नए निवेश करने के निर्णायक चरण में है।

 

फिनटेक क्षेत्र के अग्रणी सागर अग्रवाल और नवीन सूर्या और वेंचर कैटालिस्ट्स के संस्थापक - अनुज गोलेचा, डॉ अपूर्व रंजन शर्मा, अनिल जैन और गौरव जैन द्वारा संस्थापित, बीम्स मुख्य रूप से वित्तीय सेवाओं और टेक्‍नोलॉजी के संयोजन पर काम करने वाली कंपनियों के सीरीज बी और सी दौर में निवेश करता है। पूरे साल के दौरान जब अधिकांश फिनटेक कंपनियां पूंजी जुटाने के लिए संघर्ष कर रही थीं, तब बीम्स पोर्टफोलियो की दोनों कंपनियां मुख्य निवेशकों से निवेश हासिल करने में सफल रहीं। मल्टीपल्स प्राइवेट इक्विटी ने नियो में निवेश किया जबकि बीम्स ने गूगल और टाइगर के साथ प्रोगकैप में निवेश किया।

 

बीम्स ने 8 निवेश पेशेवरों और 10 से अधिक संरक्षकों, सलाहकारों, सीएक्सओ की एक टीम बनाई है, जो बीम्स के लिए पोर्टफोलियो बनाने और पोर्टफोलियो कंपनियों के लिए बेहतरीन मूल्य जोड़ने में मदद करते हैं। बीम्स ने अपनी पोर्टफोलियो कंपनियों के साथ संयोजन के लिए एलपी के तौर पर यस बैंक, इंफीबीम्स, कैप्री ग्लोबल, ईसीजी आदि समेत प्रमुख वित्तीय संस्थानों को शामिल किया है।

 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post