• Delhi: राजनीतिक विज्ञापन मामले में AAP को डीआईपी का नोटिस, 10 दिन में 164 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा
नई दिल्ली, एजेंसी। सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) ने आम आदमी पार्टी को 164 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबाकि, राशि का भुगतान 10 दिनों के अंदर करने के लिए कहा गया है।
दरअसल, दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को 2015-2016 के दौरान सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आप से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया था। इसके एक माह बाद नोटिस भेजा गया है। लेकिन इसमें रकम 164 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसमें इस राशि पर ब्याज भी शामिल है।
Delhi | The Directorate of Information and Publicity (DIP) issued a recovery notice of Rs 164 crores to the National convenor of the Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal. The amount needs to be paid within 10 days: Sources
— ANI (@ANI) January 12, 2023
सूत्रों का कहना है कि अगर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को तय समय तक रकम का भुगतान नहीं करेंगे तो आप की संपत्तियां भी कुर्क की जा सकती हैं। हालांकि नोटिस पर अभी तक आम आदमी पार्टी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
