• द आईडियल पब्लिक स्कूल मे क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया
• जोकीहाट रिपोर्टर हयात दानिश
अररिया जिला के जोकीहाट प्रखंड के द आईडियल पब्लिक स्कूल जोकीहाट में प्रोग्राम के मुख्य आयोजक महमूद कमर ने बताया कि इस तरह का प्रतियोगिता परीक्षा लेकर बच्चों का हौसला अफजाई करना बेहद जरूरी है मौजूदा वक्त में हर डिपार्टमेंट में कंपटीशन के द्वारा बहाली की जाती है चाहे वो शिक्षक भर्ती हो या रेलवे ,बैंकिंग या सिविल सेवा इसलिए बच्चों को बचपन से ही प्रतियोगिता परीक्षा के लिए मोटिवेट करना और उसे सही दिशा दिखाना हम शिक्षकों का दायित्व है वहीं डायरेक्टर नौशाद आलम के हाथों से बच्चों को पुरस्कृत किया गया और उन्होंने कहा कि बच्चे कल के भविष्य है यही बच्चे कल के डॉक्टर इंजीनियर, लीडर साइंटिस्ट बनकर अपने देश का नाम रोशन करेंगे इस प्रोग्राम में उपस्थित सालिम आलम, सदाकत आलम, गुफरान आलम, गौरव कुमार झा, आनंद कुमार, शाइस्ता नाज, चांदनी खातून, रुपशिका चर, फिजा नाज और हाफिज जी आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे