गाजियाबाद: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, की गाड़ी को रोका, किया धरनासीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्कसंजय कुमार चौधरी ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
जीडीए के मास्टर प्लान रोड़ पर बसाई गई अवैध लालबाग शब्जी मंडी को लेकर स्थानीयों ने लोनी zविधायक नंदकिशोर गुर्जर की गाड़ी रोक, किया धरना, कहा मंडी की वजह से गंदगी और अपराधियों के भय से पलायन को मजबूर, विधायक ने उपजिलाधिकारी से कहा नियत समय में स्थानांतरित की जाए मंडी
बुधवार को जीडीए के मास्टर प्लान मार्ग ओर बसाई गई अवैध लालबाग शब्जी मंडी को लेकर स्थानीय आरडब्ल्यूए और नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की गाड़ी को रोककर स्थानीयों ने अपना विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को तलब कर शुक्रवार को दोनों पक्षों को बुलाकर एसडीएम, एडीएम (ई)/ ईओ नगरपालिका, तहसीलदार व जीडीए अधिकारियों की उपस्थिति में मामलें का समाधान करते हुए मंडी को दूसरी जगह स्थानांतरित करने को कहा जिससे मंडी से जुड़े मजदूर, व्यापारियों के परिवारों का आय का स्रोत प्रभावित न हो और स्थानीय लोगों की समस्याओं का हल नियत समय में हो सकें। विधायक के आश्वासन के बाद विरोध कर रहे स्थानीय लोग शांत हुए। इसके अतिरिक्त विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि मंडी के कारण अपराधियों का जमावड़ा होने से पूर्व में कई घटनाएं घटित हो चुकी है पुलिस को बेरिकेडिंग कर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। लोनी को किसी भी कीमत पर अपराधियों का गढ़ नहीं बनने दिया जाएगा। लोनी को सुंदर, सुरक्षित और विकसित बनाने की दिशा सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

