• लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने युवा दिवस पर यंग इंडिया रन कार्यक्रम का किया शुभारंभ
संजय कुमार चौधरी, उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ
सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क
लोनी में युवाओं ने लगाई दौड़, यंग इंडिया रन कार्यक्रम का जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया शुभारंभ, कहा युवाओं के हाथ में है विश्वगुरु भारत की बागडोर
आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर लोनी में भाजयुमो द्वारा 'यंग इंडिया रन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारी ठंड के बावजूद सैकड़ों की संख्या में युवाओं द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने दौड़ का शुभारंभ कर कार्यक्रम में शामिल युवाओं को सम्मनित किया।
• स्वामी विवेकानंद जी के विचार और युवाओं के साथ से निकलेगा भारत को विश्वगुरु बनाने का मार्ग-नंदकिशोर गुर्जर
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दौड़ की समाप्ति पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के साथ प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा आज विश्व में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के ध्वजवाहक स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों एवं उनके सुझाए हुए मार्ग को आत्मसात कर सभी को खासतौर पर युवाओं को विश्व के कल्याण हेतु भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी के विचार पर चलकर यह पुनीत कार्य युवाओं के हाथों से ही सम्पन्न होगा क्योंकि स्वामी जी ने भी अल्पायु में ही विश्व को ज्ञान का मार्ग दिखाया था।
वर्तमान में विवेकानंद जी के विचारों के प्रचार एवं प्रसार के लिए मौजूदा सरकार ने अभुतपूर्व कार्य किया है। साथ ही युवा ही नए भारत के शिल्पकार होंगे इसको ध्यान में रखते हुए
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी कार्य कर रहे हैं



