दिल्ली में चोरी हुई लग्जरी कार जोकीहाट के भगवानपुर गांव में शहजाद आलम के घर से पुलिस ने किया बरामद




•सीमांचल एक्सप्रेस/संवाददाता हयात दानिश

अररिया: जोकीहाट में धोखाड़ी की घटना में लगातार इजाफा हों रहा हैं, अब यहाँ के लोगों द्वारा देश के राजधानी दिल्ली में भी धोखाधड़ी का अंजाम देने लगें हैं। दिल्ली पुलिस नें जोकीहाट थाना पुलिस के सहयोग से भगवानपुर गांव में शहज़ाद के घर से एक लगजरी कार बरामद किया हैं, दरअसल यह लगजरी कार एक किन्नर की थी, वही भगवानपुर निवासी शहज़ाद नें किन्नर के साथ धोखाधड़ी कर यह कार दिल्ली से लेकर फरार हुआ था, इस मामलें में सोनाली राज किन्नर ने दिल्ली के शाहदरा थाना में शहजाद सहित पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था अब दिल्ली पुलिस भगवानपुर गांव पहुँचकर कार कों बरामद कर लिया हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार शहज़ाद अपने आप कों जोकीहाट का प्रमुख प्रतिनिधि भी कहता हैं हालंकि इस मामलें में प्रमुख पति रब्बानी नें कहा कि वह प्रमुख प्रतिनिधि नहीं हैं और ना ही कभी था वह बिना बजह अपने आप को प्रमुख प्रतिनिधि कहता हैं अक्सर आरोपी शहज़ाद आलम द्वारा इस लगजारी कार पर बैठकर कर लगतार अपने आप कों भी प्रमुख प्रतिनिधि बता कर जोकीहाट में  टसन देते हुए भी देखा जा रहा था



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post