लोनी महिला सशक्तिकरण का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित ललित शर्मा बने मुख्य अतिथि








•  गाजियाबाद: लोनी महिला सशक्तिकरण का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित ललित शर्मा बने मुख्य अतिथि
सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क
शांति निकेतन इंटर कॉलेज
विकास कुंज में महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित सेमिनार में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पं ललित शर्मा बनें मुख्य अतिथि, कहा महिला सशक्तिकरण हेतु मोदी जी-योगी जी ने लिए कड़े फैसले
लोनो के शांति निकेतन इंटर कॉलेज विकास कुंज लोनी गाज़ियाबाद*में महिला सशक्तिकरण विषय पर चुप मत रहिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कॉलजे के विद्यार्थियों के साथ काफी संख्या में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष *पं ललित शर्मा  ने कहा इस तरह के विषय आज जरूरत की मांग है लोगों को और अभिभावकों को समझना होगा यह देश नारियों को पूजने वालों का है जिसने शुरू से औरतों को सम्मान दिया है लेकिन आज उसे दया का पात्र बनाया जा रहा है, उनपर होने वाले अत्याचारों के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आज अभिभावकों को अपने बेटों को भी महिलाओं के प्रति संवेदनशील होने के संस्कार देने पड़ेंगे। आज बेटियों ने चुप्पी की जंजीरों को तोड़कर स्वंय को मजबूत करने का कार्य किया है। प्रदेश में योगी जी और देश में मोदी जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है जिसका परिणाम सामने है लेकिन जरूरत है कि समाज भी अपनी जिम्मेदारियों को समझें। वही पंडित ललित शर्मा ने स्कूल प्रबंधक वरदान भारद्वाज वह समस्त स्कूल कॉलेज स्टाफ का इतना सुंदर कार्यक्रम के लिए उत्साह वर्धन करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

 संजय कुमार चौधरी
उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post