भाजपा राज में सड़कों के जाल और निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था में सुधार ने लोनी के विकास को प्रदान की है गति-नंदकिशोर गुर्जर




गाजियाबाद:लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी को करोड़ों की लागत से निर्मित 5 सड़कों के विकास कार्यों की सौगात, कहा भाजपा राज में बदल रही है लोनी और प्रदेश की तस्वीर


गाजियाबाद : सोमवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनिवासियों को करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाले 5 सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं विशेष मरम्मतीकरण कार्य का शुभारंभ किया। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा शुभारंभ कार्यो में से मीरपुर से नवादा, चिरौरी से मेवला भट्टी, बन्थला-डिकोली से सकलपुरा, रिस्तल चौराहे से जावली नहर पुल तक, कोतवालपुर से मेवला भट्टी मार्ग की विशेष मरम्मत कार्य शामिल है। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख पति कोमल गुर्जर, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गण एई अजय कुमार, जेई अवधेश कुमार, संजय सिंह, नकुल कौशिक, सुशील शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय उपस्थित रहें।




भाजपा राज में सड़कों के जाल और निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था में सुधार ने लोनी के विकास को प्रदान की है गति-नंदकिशोर गुर्जर



लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी देहात और लोनी नगरपालिका क्षेत्र से जुड़ें 5 सड़कों के निर्माण कार्य के शुभारंभ से जर्जर सड़कों और जलभराव से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर और लड्डू बांटकर विधायक का आभार जताया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर को लोनी की तस्वीर बदलने वाला बताया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विकास कार्यों के शिलान्यास के बाद संबोधन में कहा कि 20 करोड़ के लागत से लोनी के सभी संपर्क मार्गों को दुरुस्त किया जायेगा। लोनी नगरपालिका से लेकर देहात तक कि सभी सड़कें दुरुस्त की जाएगी। 2017 से पहले  बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा, कानून व्यवस्था की लचर स्थिति के कारण लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया था लेकिन आज लोनी में न सिर्फ पलायन रुका है लोग लोनी में बस रहे है क्योंकि भाजपा राज में लोनी की तस्वीर बदली है। 2017 के बाद से लोनी में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में और केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद वीके सिंह जी के आशीर्वाद से शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, कानून व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति में अभूतपूर्व सुधार हुआ है आने वाले महीनों में करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन होने वाला है जिससे लोनी एक आदर्श विधानसभा के रूप में हम सभी के सामने होगी।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post