• सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़
• निष्पक्ष एवं निर्भीक
• टॉप 10 खबरें 👁️देखने के लिए यहां क्लिक करें
• संजय कुमार चौधरी ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
👉1 • बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, दोपहर 3 बजे पीएम का होगा संबोधन, जेपी नड्डा का बढ़ सकता है कार्यकाल
👉2 • 2023 में 'अग्निपथ' से कम नहीं है बीजेपी अध्यक्ष नड्डा की राह, 5 में सरकार बचाने और 4 में जिताने की चुनौती
👉3 • जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी को खतरा! सुरक्षा एजेंसियों ने चेताया- कुछ जगहों पर पैदल न चलें
👉4 • एक घंटे में राहुल की सुरक्षा में 2 बार चूक, पंजाब में युवक जबरन गले लगा, दूसरी बार संदिग्ध सुरक्षा घेरा तोड़कर करीब पहुंचा
👉5 • राहुल गांधी से जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या वरुण गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे ? तो इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा “वरुण अभी बीजेपी में हैं अगर वह यहां चलते हैं तो यह उनके लिए एक समस्या हो सकती है। मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से मेल नहीं खाती
👉6 • राहुल ने कहा, "भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है. सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है. चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है. जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी वैसी लड़ाई नहीं है. अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है
👉7 • भारत में कोरोना वायरस के 89 नए मामले सामने आए हैं, जो 27 मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है।सक्रिय मामलों में भी हुई गिरावट
👉8 • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने PM मोदी के खिलाफ ‘नेगेटिव कैंपेन’ चलाने के लिए विपक्ष पर साधा निशाना
👉9 • अब J&K पहुंच भाजपा को दर्द देंगे राउत! पंडितों के धरने में होंगे शामिल; भारत जोड़ो यात्रा से भी जुड़ेंगे
👉10 • चंडीगढ़ के मेयर होंगे BJP के अनूप गुप्ता, सिर्फ एक वोट से AAP के जसबीर सिंह को हराया
