• हयात दानिश की रिपोर्ट
अररिया जिला के बैरगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वरी रामपुर गांव वार्ड संख्या 06 में कुछ दबंगों ने निसहाय व बेसहारा लोगों के जमीन को जबरन कब्जा कर लिया है और इन लोगों के साथ दबंगों द्वारा मारपीट भी की गई है पीड़ित ने बताया है कि जबरन कब्जा को लेकर बैरगाछी थाना मे भी आवेदन दिया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है और ना ही जनता दरबार में कोई समाधान निकला है पीड़ित व्यक्तियों द्वारा बताया गया है कि अपने ही जमीन हम लोग चलते हैं तो दबंगों द्वारा मारपीट की जाती है कई बार मारपीट कर बुरी तरह घायल भी कर चुका है हालांकि एक व्यक्ति के पेट में दबंगों द्वारा बेरहमी से वार किया गया है जो इंसानियत को पूरी तरह शर्मसार कर दिया है पीड़ित व्यक्ति बेसहारा मजलूम और गरीब है दर-दर अपने न्याय के लिए ठोकरें खाता फिर रहा है मिली जानकारी के अनुसार दबंगों द्वारा बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है वहीं पीड़ित व्यक्तियों का कहना है कि अगर हमारे साथ हमारे किसी परिवार के सदस्य के साथ कोई हादसा होता है तो इसके लिए थाना जिम्मेदार होगा क्योंकि हमने थाना में आवेदन दे दिया है और अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है हम दर-दर ठोकरें खाते फिर रहे हैं दबंग व्यक्ति हम लोगों के साथ बार-बार मारपीट कर रहा है और धमकियां पर धमकियां दे रहा है हम शासन और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हैं अगर हमें नहीं मिला न्याय नहीं मिला तो हम घर से बेघर हो जाएंगे।
