Manipur Road Accident : मणिपुर के नोनी जिले में भीषण बस हादसा, कई छात्रों की मौत










•  थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल  यारिपोक के छात्रों को लेकर दो बसें एजुकेशन टूर  पर खौपुम की ओर जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई

मणिपुर एजेंसी : मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। छात्रों को ले जा रही दो बसों के नियंत्रण खोने से कम से कम 15 छात्रों के मरने की आशंका है। यह हादसा मणिपुर के नोनी जिले के बिष्णुपुर-खौपुम रोड पर हुआ है। जबकि कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस यारिपोक के थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल की थीं। ये खौपूम की ओर टूर पर जा रही थीं। 22 छात्रों को इम्फाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post