अररिया: जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुना मजगामा पंचायत के भुना गांव वार्ड संख्या 14 के रहने वाली आबिद की पत्नी हसने आरा उम्र लगभग 55 साल का देर रात बड़ा कब्रिस्तान के समीप एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति जोकि भुना हाट की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे थे वहीं पर महिला भी बंगलकोल से घर की ओर जा रही थी इसी क्रम में बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति ने महिला को ठोकर मार दी जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई दरअसल गाड़ी संखिया BR38Z5838 (Hunda shine Sp) बाइक पर सवार व्यक्ति का नाम रिफाकत पिता अशफाक सलाम पिता इकबाल इंसार पिता आरिफ के रूप में हुई है वही रिफाकत और इंसार के बयान में जमीन आसमान का फर्क भी नजर आ रहा है इंसार ने बताया की पहले से ही महिला का शव पड़ा हुआ था वही रिफाकत ने बताया कि हम तीनों मसूरिया की ओर से भुना होते हुए घर आ रहे थे इसी क्रम में महिला को बड़ा कब्रिस्तान के पास मेरा बाइक की ठोकर लगी जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
