पूर्व मुख्य सचिव ने रेफरल अस्पताल जोकीहाट का किया निरिक्षण , स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा








पूर्व मुख्य सचिव ने रेफरल अस्पताल जोकीहाट का किया निरिक्षण , स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा 


जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली की रिपोर्ट 


राज्य सरकार के पूर्व मुख्य सचिव सह स्वास्थ्य सलाहकार आईएएस अधिकारी केसी साह ने शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत रेफरल अस्पताल जोकीहाट पहुंचे।  जहां उन्होंने उपलब्ध स्वास्थ्य  सुविधाओं का जायजा लिया।निरिक्षण करते हुए आईएएस अधिकारी केसी साह ने प्रसव संबंधित सेवाओं ,प्रसव वार्ड की साफ सफाई,ओपीडी व्यवस्था को सराहा।इस दौरान स्वास्थ्य सलाहकार ने रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ शैलेन्द्र कुमार यादव को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। अस्पताल प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि भ्रमण के क्रम में उन्होंने एचडब्ल्यूसी भंसिया का भी दौरा किया है।यहां बता दें कि राज्य सरकार के पूर्व मुख्य सचिव सह स्वास्थ्य सलाहकार आईएएस अधिकारी केसी साह दो दिवसीय यात्रा के क्रम में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरिक्षण करने अररिया पहुंचे थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post