प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम को लेकर बैठक





Seemanchal Express : अररिया से मासुम रेजा की रिपोर्ट 

अररिया: प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में आज डी०आर०डी०ए० सभागार में "दक्ष" वार्षिक खेल कार्यक्रम 2022-23 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, अररिया श्री संतोष कुमार सुमन द्वारा "दक्ष" वार्षिक खेल कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम 10.01.2023 तक निर्धारित किया गया। जिला स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम 16.01.2023 से 24.02.2023 तक अन्तर जिला प्रमंडलीय खेल कार्यक्रम 24.02.2023 से 27.02.2023 तक तथा राज्य स्तरीय खेल कार्यक्रम 28.02.2023 से 10.03.2023 तक निर्धारित है। इस दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा "दक्ष" वार्षिक खेल कार्यक्रम में सभी प्रखंडों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वही बैठक से अनुपस्थित संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया गया। सभी उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर संबंधित प्रखंड क्षेत्र में बैठक आयोजित करें। प्रखंड स्तर पर सभी प्रकार के खेलों का आयोजन सुनिश्चित करने हेतु एक पर्यवेक्षक भी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया श्री पुष्कर कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अररिया, फारबिसगंज, नरपतगंज, रानीगंज, प्रधानाध्यापक आदर्श मध्य विद्यालय ककुड़वा, शारीरिक शिक्षक नौशाद आलम, श्री मिथुन कुमार, वरीय खिलाड़ी श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, आफताब आलम, श्री सुमन कुमार सौरभ आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post