*गाजियाबाद: लोनी: विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन*
*सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क*
*लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा लोनी के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है भाजपा*
मंगलवार को लोनी के इंदिरापुरी, डीएलएफ में करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जीडीए के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इंदिरापुरी, डीएलएफ में सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने पर जनता को समर्पित किया। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा विकास कार्यों के उद्घाटन पर जनता ने विधायक का आभार जताया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने संबोधन में कहा भाजपा के राज में लोनी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। भाजपा राज में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सीवर, डिग्री कॉलेज, आईटी कॉलेज, बिजली व्यवस्था हर क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। आने वाले समय में लोनी आदर्श विधानसभा बनें इसके लिए लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। लोनी के सर्वांगीण विकास के लिए हम संकल्पित है।
*सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क*
*निष्पक्ष एवं निर्भीक*
*चुनिंदा खबरें 👁️देखने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ*
*चैनल को लाइक करें शेयर करें*
*कमेंट करके जरूर बताएं खबरें आपको कैसी लगी*
*संजय कुमार चौधरी*
*उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट*


