भारतीय किसान यूनियन अजगर के प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल ने यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से किसानों संबंधित समस्याओं को लेकर वार्ता की





*गौतम बुध नगर भारतीय किसान यूनियन अजगर द्वारा प्रस्तावित यमुना टोल प्लाजा पर  17 दिसंबर को होने वाली पंचायत को लेकर आज यमुना प्राधिकरण के बोर्ड रूम में यमुना के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र सिंह जी एवं पुलिस प्रशासन से एडीसीपी एवं एसीपी जेवर के साथ-साथ जिला प्रशासन से जेवर एसडीएम अभय सिंह  यमुना टोल प्रबंधन की तरफ से मैनेजर ईश्वर सिंह एवं जेके शर्मा एवं किसान यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा जिलाध्यक्ष राजेश उपाध्याय  राष्ट्रीय महासचिव शर्मा यादव आदि किसान नेताओं के साथ वार्ता का आयोजन यमुना प्राधिकरण बोर्ड रूम मैं किया गया*
*जिसमें यमुना  यमुना टोल प्रबंधन द्वारा किसानों के सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने एवं सभी बिंदुओं  पर एक माह के अंदर सकारात्मक  दिशा में कार्य करने की सहमति बनी टोल से संबंधित किसानों की आवाजाही पर भी किसानों के पक्ष में निर्णय लिया गया  एवं सभी किसानों के  कार्य/ लाभ को लेकर आला अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता सफल रही इसीलिए कल दिनांक 17 दिसंबर को यमुना टोल प्लाजा पर होने वाली पंचायत को स्थगित कर दिया गया है एक माह के अंदर अगर टोल प्रबंधन द्वारा कार्यों में लापरवाही की जाती है तो टोल पर फिर से पंचायत का आयोजन किया जाएगा*

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post