विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा जनता को लूटने वाले अधिकारी लोनी में नहीं किये जायेंगे बर्दाश्त




गाजियाबाद: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बिजली विभाग के कार्यप्रणाली में लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायत पर स्वंय नाईपुरा बिजली घर पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया और नाराजगी जताते हुए लोनी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियंता, एसडीओ आदि को  फटकार लगाई। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया लगातार बिजली विभाग व प्राइवेट कर्मचारियों के गठजोड़ से बिजली बिल में अनियमितता बरतते हुए बिल को बढ़ाकर जारी करने और उसके बाद बिल को कम करने के नाम पर रुपये लेकर भ्रष्टाचार किये जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके बाद सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि 30 हजार का बिल जारी करने के बाद 10 हजार रुपये लेकर बिजली विभाग द्वारा सेटलमेंट किया गया है। इसके अतिरिक्त मीटर कनेक्शन देने में भी भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसमें मीटर अप्लाई होने के बावजूद 9 से 7 लाख का बिल विभाग द्वारा जारी कर उपभोक्ताओं को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में विभाग को संबंधित बिजली विभाग और प्राइवेट कर्मचारियों के नेक्सेस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया और भारी नाराजगी प्रकट की। इसके अतिरिक्त लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जनता दरबार में बिजली से संबंधित समस्याओं का निस्तारण भी करवाया। बताते चले कि पूर्व में भी समय-समय पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर बिजली विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत पर लगातार मुखर रहे है*




Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post