रहड़िया गांव में आग लगने से 2 आवासीय घर जलकर हुआ राख,5 लाख से अधिक की संपत्ति का नुक़सान





• रहड़िया गांव में आग लगने से 2 आवासीय घर जलकर हुआ राख,5 लाख से अधिक की संपत्ति का नुक़सान 

• जोकीहाट से अल्लामा ग़ज़ाली की रिपोर्ट



जोकीहाट के गैरकी मसुरिया पंचायत के वार्ड संख्या 06 रहडिया गांव में  आज दोपहर आग लगने से 2 आवासीय घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर से कुछ भी निकाल पाना मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।अग्निपीड़ितों में आलम,तैयब व मंगला ने बताया कि हमलोग सामान लाने के लिए जनवितरण प्रणाली दुकान गए हुए थे कि इसी बीच अचानक घर से आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग ने दो आवासीय घर व एक जलावन घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर के कीमती सामान, कपड़े, बर्तन, 1 क्विटल धान के अलावा अन्य आवश्यक सामान  जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में 5 लाख से अधिक की नुक़सान होने की बात कही जा रही है।इधर अग्निपीड़ितों का रो रो कर बुरा हाल बना है।
















1 Comments

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post