भारतीय जनता पार्टी के पास सबसे बड़ी पूंजी भारतीय मुसलमान है - इन्तेखाब आलम



• जनता पार्टी के पास सबसे बड़ी पूंजी भारतीय मुसलमान है - इन्तेखाब आलम

• देश के उन्नति,उज्जवल भविष्य,बेहतर रोजगार और अमन चैन के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति को 2024 लोकसभा चुनाव में समाप्त करना होगा - इन्तेखाब आलम
Repoted By,मो.असलम

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता इन्तेखाब आलम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास मुसलमान का नाम लेने के अलावा और कोई चारा नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास केवल यही एक रास्ता है कि मुसलमान का नाम लेकर हिंदू वोटों को इकट्ठा करना लेकिन अब इस देश में हिंदू भी अच्छी तरह समझ गए हैं कि मुसलमान मुसलमान करने से देश का भला नहीं होगा बल्कि हम लोग आपस में मरते रहेंगे और देश का नुक़सान होता रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज हमको सोचना होगा कि देश में भारतीय जनता पार्टी से बनी केन्द्र सरकार ने ऐसी स्थिति में लाकर देश को खड़ा कर दिया है जहां भारत का जो ताना-बाना था वह समाप्त होता जा रहा है। इसलिए आज उसको रोकने की जरूरत है नहीं तो हम इस देश को बचा नहीं सकते और आने वाली पीढ़ी हमें माफ़ नहीं करेगी।

श्री आलम ने कहा कि आज राहुल गांधी इस देश में अकेले ऐसे नेता है जो भारत को जोड़ने के लिए निकले हैं जिसका व्यापक असर भी दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि देश के हर कोने से आवाज आ रही है कि राहुल गांधी ने जो बीड़ा उठाया है वह बहुत ही सराहनीय है और इसके माध्यम से हम देश को जोड़ने का काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को देश से बाहर का रास्ता दिखायेंगे। 
उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 के चुनाव में देश की तरक्की नौजवान के बेहतर रोजगार  किसानों के सामानों का वाजिब मुल्य, उज्जवल भविष्य, सौहार्द का माहौल क़ायम करने के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति से देश को बचना होगा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post