Seemanchal Express, दिल्ली
अररिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदीप कुमार सिंह की मां के निधन की खबर सुनकर काफी दुःख हुआ।
आल इंडिया सीमांचल जन विकास परिषद के अध्यक्ष मौलाना मिन्हाज अहमद कासमी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थानीय सांसद और भाजपा के नेता की मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मां मां होती है मां के जाने का गम वह समझ सकता है जिसकी मां अभी नहीं है जैसे मेरे पिता नहीं है मुझे पता है कि मां बाप के जाने का दर्द क्या होता है।
संसार की सृष्टि इसी पर आधारित है कि आज हर वह लोग जो आया है उसको जाना है और जाने का दिन भी निर्धारित है समय निर्धारित है वक्त निर्धारित है। इन्होंने कहा ईश्वर इनकी आत्मा को शांति दे और परिवार वाले को सहने की शक्ति, मैं उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा के सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देता हूं।
मिन्हाज अहमद कासमी ने कहा कि मैं कई बार प्रदीप जी पुराने वाले निवास पर गया हूं जहां उनके पिता मास्टर स्व स्नेही जी रहते थे,कई बार उनके हाथों का खाना खाया है और काफी मिलनसार हमदर्द महिला जो व्यक्ति प्रदीप सिंह मिलने घर पर आता था उसको अपना बेटा ही मानती थी।

