भ्रष्ट और बेशर्म हैं केजरीवाल सरकार-अनुराग ठाकुर


Seemanchal Express News Delhi Ncr, रिपोर्ट संजय कुमार चौधरी 


नई दिल्ली, 29 नवम्बर। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में आज भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड संख्या 202 प्रीत विहार, 208 अनारकली, 207 विश्वास नगर, 242 दयालपुर व 230 भजनपुरा में मेगा रोड शो, सभाओं व जनसंपर्कों के माध्यम से प्रचार कर दिल्ली के विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए एमसीडी में पुनः भाजपा को जिताने का अनुरोध किया। साथ ही श्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सरकार पर तीखे प्रहार किये।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा” दिल्ली समेत पूरे देश ने अरविंद केजरीवाल के रूप में एक ऐसा मुख्यमंत्री देखा है जो भ्रष्ट के साथ साथ बेशर्म भी है। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वो दिल्ली को लंदन बनाएंगे और अब ऐसा लग रहा है कि वो सब कुछ जेल में ही बना रहे हैं। केजरीवाल ने अपने सात साल के कार्यकाल में झूठ की राजनीति पर एक अविस्मरणीय अध्याय लिखा है। जैसे ही आप ने पंजाब में सरकार बनाई, उनके स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं, मालिश का आनंद ले रहे हैं और मौज-मस्ती कर रहे हैं।मिनरल वाटर से लेकर मालिश तक, सभी पांच सितारा सुविधाएं जेल में उपलब्ध हैं। यह केजरीवाल के मॉडल में ही हो सकता है। आप के मंत्री भ्रष्टाचार करते हैं और केजरीवाल उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र देते हैं।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा“ आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार अराजकता की पर्याय बन गई है। केजरीवाल सरकार के तीन यार हैं, दारु, घोटाले और भ्रष्टाचार। अरविंद केजरीवाल एमसीडी को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं।पिछले 7 सालों में अरविंद केजरीवाल ने झूठ की राजनीति का कभी ना भूलने वाला अधाय लिखा है। दिल्ली की समझदार जनता इनके झूठे दावों और खोखले वादों के झाँसे में नहीं फँसने वाली है। आम आदमी पार्टी दावे तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी करती थी, लेकिन जमानत जब्त हो गई. उत्तर प्रदेश में तो 403 सीटों पर चुनाव में एक भी सीट पर जमानत नहीं बचा पाई. वहीं उत्तराखंड में खाता भी नहीं खुल सका. पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री को बनते ही भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में है, मजे और मसाज का आनंद उठा रहे हैं. आप सत्ता का आनंद ले रही है, आप के लोग भ्रष्टाचार कर जेल में आनंद करते हैं”।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। इन्होंने तो बच्चों के क्लासरूम तक नहीं छोड़े, उसमे भी घोटाला किया. टॉयलेट्स को क्लासरूम बताया. ये ऐसी सरकार है जिसने शिक्षा के विस्तार की बजाय ठेकों का विस्तार किया. लोग अब इनकी असलियत जान चुके हैं। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि दिल्ली को लंदन बनाएंगे। सब जेल में ही बना रहे हैं। हम निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले हैं।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post