सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज, दिल्ली एनसीआर संजय कुमार चौधरी
बिना पोलिंग बूथ के कोई भी राजनीतिक दल सत्ता में नहीं आ सकते : इन्तेखाब आलम
नई दिल्ली: ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस का पहला स्थापना दिवस आज शाहीन बाग के आईबीएल कोचिंग संस्थान के सभागार में महती सभा में संपन्न हुआ।
गोष्टी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्तेखाब आलम ने कहा कि आज के संदर्भ में पोलिंग बूथ की जरूरत बहुत ज्यादा है पार्टी को सत्ता में लाने के लिए पोलिंग बूथ स्टेशन पर अपने लोगों का हो ना उतना ही जरूरी है जितना थाली में रोटी का है। उन्होंने कहा की पोलिंग बूथ के कंसेप्ट को पूरे देश में पिछले 1 साल से हर राज्यों, जिला एवं प्रखंडों में निश्चित किया गया है जो अपने-अपने राज्यों में चुनाव होते हैं उन्हें चुनाव में लगाया जाता है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पोलिंग बूथ स्टेशन के संदर्भ में उनके डेलिगेशन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे जी से समय मांगने का एक अनुरोध पत्र उन्हें दिया गया है।
बैठक को संगठन के उपाध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के संदर्भ में पोलिंग बूथ आवश्यकता पर बल दिया।
संगठन के जनरल सेक्रेटरी श्री गुरु बक्श सिंह अहलूवालिया ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के लिए बहुत जरूरी है। ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कमल हासन ने कहा की पोलिंग बूथ हर राज्यों के चुनाव के लिए मजबूत हत्यार बताया।
सभा का संचालन सीनियर सहाफी और में पीएमएन न्यूज के संस्थापक श्री अबसार सिद्दीकी ने की।
ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजकिशोर बारिक ने संबोधन में कहा कि पोलिंग बूथ कांग्रेस पर राष्ट्रीय स्तर पर नेताओं को ध्यान देने की जरूरत है।
ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य श्री कृष्ण कुमार कार्यकारिणी के सदस्य सैयद परवेज हैदर राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार, श्री रिजवान अहमद एवं शमीम अहमद राइन
दिल्ली संगठन के प्रदेश सचिव वसीम खान,विनोद कुमार प्रजापति,अब्दुर्रहमान,मोहम्मद लुकमान , सद्दाम जकी यजदानी उस्मान जाफर आमीर आदी ने सम्बोधित किया।
