राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्ठी कार्यक्रम अररिया











 

सीमांचल एक्सप्रेस, रिपोर्टर मासुम रेजा 

समाहरणालय अररिया
(जिला जनसम्पर्क कार्यालय)
       - प्रेस विज्ञप्ति -
दिनांक- 16.11.2022,
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, अररिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर डीआरडीए सभा भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी श्री राम बालक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व उप विकास आयुक्त एवं वरिष्ठ पत्रकारों का स्वागत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा बुके देकर किया गया। सर्वप्रथम जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए परिचर्चा का विषय एवं प्रेस दिवस को लेकर संक्षिप्त जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया कर्मियों की अच्छी खासी भूमिका है। सभी लोग अपने अपने पैसे में ईमानदारी जरूर रखें। समाज के अंतिम व्यक्ति तक हम कैसे पहुंचेंगे, यह जिम्मेदारी सिर्फ शासन और प्रशासन की नहीं है, बल्कि मीडिया कर्मी की भी है। इस पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का स्तर हमेशा ऊंचा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले भी और आजादी के बाद भी राष्ट्र निर्माण में मीडिया कर्मियों का अहम रोल है। वरीय उप समाहर्ता और प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का रोल अहम रहा है। आजादी के समय से लेकर अब तक मीडिया कर्मियों के रोल में कोई कमी नहीं आई है। जिला कोषागार पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया कर्मियों का अहम योगदान है। गोष्ठी में श्री परवेज अलम, श्री मृगेंद्र मनी सिंह, श्री चंदन कुमार लालू, श्री पंकज कुमार झा, श्री फिरोज आलम, श्री अब्दुल गनी, श्री अमित कुमार अमन, श्री अमरेंद्र कुमार सहित अन्य पत्रकारों ने निर्धारित विषय पर अपनी अपनी बातें रखी। आयोजित गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मीडिया कर्मी राष्ट्र निर्माण में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभा रहे हैं। मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन श्री अमित कुमार अमन ने किया। इस अवसर पर श्री मंटू भगत, श्री मिंटू सिंह, श्री कमर आलम, श्री रणजीत कुमार, श्री तपेश यादव, श्री अनिल त्रिपाठी, श्री विकास कुमार, श्री मुबारक हुसैन, श्री जसीमुद्दीन अंसारी, श्री मनीष कुमार, श्री रवि कुमार, श्री जीतू दास, शमशाद अंसारी, श्री लड्डू भगत सहित संबंधित मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post