अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे सभी युवाओं ने कहा हक मांगना तो हम सबका अधिकार है




• अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे सभी युवाओं ने कहा हक मांगना तो हम सबका अधिकार है

अररिया रिपोर्टर हयात दानिश : अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन रोड की जर्जर स्तिथी कई सालों से अररिया की जनता झेल रहे हैं मगर अफसोस की बात यह कि यहाँ के स्थानीय प्रतिनिधि को कोई फर्क नहीं पड़ता है शायद यही कारण है कि अबतक इस का कार्य बाधित है जो कि आए दिन यहाँ के लोगों को जिनका इसी मार्ग से आना जाना होता है काफी संकट होती है चाहे आपको स्टेशन जाना पड़े या फिर अस्पताल, मार्किट, बलाॅक, तो समस्या ही समस्या झेलना पड़ता है कभी कभी आने जाने वालों के साथ हादसा हो जाता है वैसे तो इस मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं बारिश होने पर पानी का जमाव कीचर का सामना करना पडता है अपनी जान जोखिम में डाल कर सड़क पार करना पड़ता है  ऐसे ही अहम मुद्दे को लेकर भाई तबरेज हसन, अनिसुर्रहमान ऊर्फ लड्डू, राहिल अहमद, मोहतसीम अख्तर, हैदर रूशदी , अब्दुल बासित सहित कई अन्य ने लोगों ने अपनी मांग के लिए अनिश्चितकालीन धरना का आहवान किया। अगर आप का भी इस मार्ग से गुजर हुआ होगा तो आप भी समझ गए होंगे कि इस सड़क पर आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कि कई बार मुझे खुद झेलना पड़ा है मैं खुद इसी शहर का वासी हूँ इस लिए मैं खुद मांग करता हूँ के जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post