• हरियाणा में तेजस्वी बोले- अब देश में एनडीए बचा ही कहां, अमित शाह पर भी कसा तंज• Bihar Politics हरियाणा के फतेहबाद में पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व.चौधरी देवीलाल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के पूर्णिया दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि जो एयरपोर्ट बना नहीं वो उसे चालू कराकर चले गए।• रिपोर्टर : संजय कुमार चौधरी
देवी लाल जयंती के अवसर पर। मेरे पिता लालू को आपलोग जानते हैं। मेरे पिता को देवीलाल चौटाला ने मेरे पिता को बहुत आगे बढ़ाया। आज मैं जिस कुर्सी पर बैठा हूं तो उसमें भी ताऊ का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे ही मजबूती के साथ लड़ाई लड़े और स्वस्थ्य रहे। लालू यादव की तबीयत उतनी ठीक नहीं है, वरना हो जरूर आते। 70 के दशक में समाजवाद को आगे बढ़ाया। किसानों को ताकत दी। केन्द्र सरकार पर हमला। बस भाजपा रह जाए। किसानों के बेटे जो सीमा पर खड़े हैं। पंजाब, हरियाणा के किसानों ने किसान आंदोलन के जरिए भाजपा को सबक सिखाया। लालू यादव नहीं झुके और ना मैं झुकंगे। जो डरेगा वो मरेगा और जो लड़ेगा वो जीतेगा।
किसानों की आय दोगुनी करने का वादे का क्या हुआ। नीतीश कुमार ने जो हथौड़ा मारा है उसके बाद बीजेपी उठने वाली नहीं है। एनडीए बचा कहा हैं। शिवसेना, बादल नीतीश जी सब लोग तो वहां से निकल गया। देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने चाहते हैं। देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है। महंगाई डायन खाए जात है। महंगाई डाइन नहीं भौजाई नजर आने लगी है। इनका कोई स्वार्थ नहीं है। सरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश हो रही है हरियाणा में। नौजवान हैं भाई झुकना मत खुद की लड़ाई लड़ों। हमारी नई महागठबंधन की सरकार ने बिहार में युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया शुूरू कर दिया है। मौदी जी का वादा तो वादा ही रह गया। पूर्णिया में हवाई अड्डा चालू हो गया एक ईंट नहीं लगी और कह दिया एयरपोर्ट चालू हो गया।







