2023 के पटना के गांधी मैदान में होगा रविदास एकजुटता रैली - अशोक कुमाररिपोर्टर प्रदीप कुमार
पटना बिहार : आज 28/08/2022 को दिन रविवार को रुकुनपुरा में बिहार दलित विकास समिति सभागार में अखिल भारतीय रविदास नव मंच का एकदिवसीय चिंतन शिविर मे सर्वसम्मति से हुआ निर्णय । 2023 में गांधी मैदान में रविदास एकजुटता रैली करने का हुआ ऐलान, तैयारी में आज से जुटने को किया गया अपील । कार्यकारणी कमिटी का विस्तार करते हुए 15 जिला का जिला अध्यक्ष का मनोनयन पत्र दिया गया साथ में प्रदेश कमिट और राष्ट्रीय का भी जिम्मेवारी वाटी गई । कार्यक्रम का उद्घाटन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार जी ने किया और कार्यक्रम का अध्यक्षता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष चतुर्गुण राम जी ने किया तथा मंच संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत रमण जी ने किया । कार्यक्रम का संबोधन करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा मंच संगठन को धारदार बनाने के लिए आज प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा कार्यकारणी कमिटी का एकदिवसीय चिंतन शिविर में मुझे उद्घाटन कर्ता के रुप बुलाया गया । समाज के सशक्तिकरण के लिए एकमत एकजुटता ही रास्ता है इसके लिए कड़ी मेहनत और विश्वास जीतकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। 2023 में अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच के बैनर तले पूरे बिहार में संगठन के लोगो के साथ एकदीन रविदास समाज के सम्मान में देने का अपील करेंगे । क्योंकि हमारा जितना संखिया अनुपात भागीदारी मिलनी चाहिए जो नही मिल रहा है । कार्यकारिणी कमिटी में सर्वसम्मति से निर्णय पास हुआ कि अगले वर्ष 2023 में पटना के गांधी मैदान में अपने अधिकार के लिए रविदास एकजुटता रैली कर अपनी उपस्थिति दर्ज कर आएंगे । कार्यक्रम के संबोधन करने वाले में राष्ट्रीय संयोजक राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार, प्रदेश महासचिव नरेश कुमार, प्रदेश महासचिव मदन दास, योगिंद्र दास, प्रदेश सचिव शंभू रविदास, पटना जिला अध्यक्ष राकेश रंजन, जमुई जिले अध्यक्ष अशोक कुमार दास , गया जिला अध्यक्ष सीता राम दास, ओरंगाबाद जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सभी के अपनी बात रखे ।
