नालों की सफाई में लापरवाही पर दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति के सामने पेश होने से इनकार के बाद पेश हुए दिल्ली के मुख्य सचिव*- 2017 में विभागों ने दावा किया था कि 95 फीसद नालों से गाद निकालने का काम पूरा हो गया है, लेकिन याचिका समिति के निरीक्षण में दावे झूठे पाए गए थे**-याचिका समिति ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए जांच की सिफारिश की थी और मुख्य सचिव को कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने के लिए तलब किया था, साथ ही कई सुझाव दिए थें**-मीडिया में छपी जलभराव की रिपोर्ट के आधार पर याचिका समिति ने मुख्य सचिव को तलब किया, सीएस ने ऐसे मामले की जांच को याचिका समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर बता कर समिति के समक्ष उपस्थित होने से पहले किया इनकार**- याचिका समिति ने सीएस के पत्र पर फिर दिया नोटिस, जिसके बाद सी॰एस॰ समिति के सामने पेश हुए**सभी संबंधित विभाग नालों की सफाई की स्थिति रिपोर्ट एक अगस्त को दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति के समक्ष करेंगे पेश**- विभागों का ड्यूटी रोस्टर बनाया जाएगा और विभागीय अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में नालों से गाद निकालने की स्थिति का करेंगे भौतिक सत्यापन**- दो अगस्त से याचिका समिति के सदस्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नालों से गाद निकालने के दावों का सत्यापन करने के लिए करेंगे साइटों का दौरा
*
नई दिल्ली, 21 जुलाई, 2022नालों की सफाई में लापरवाही पर दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति के सामने आज दिल्ली के मुख्य सचिव पेश हुए। समिति का कहना है कि 2017 में संबंधित विभागों ने दावा किया था कि 95 फीसद नालों से गाद निकालने का काम पूरा हो गया है, लेकिन उसके निरीक्षण में दावे झूठे पाए गए थे। समिति ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए जांच की सिफारिश की थी और मुख्य सचिव को कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने के लिए तलब किया था। साथ ही कई सुझाव भी दिए थे। मीडिया में छपी जलभराव की रिपोर्ट के आधार पर याचिका समिति ने मुख्य सचिव को तलब किया। मुख्य सचिव ने पहले ऐसे मामलों की जांच को याचिका समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर बता कर समिति के समक्ष उपस्थित होने से इनकार कर दिया था। याचिका समिति ने मुख्य सचिव के पत्र पर फिर नोटिस दिया, जिसके बाद आज वे समिति के सामने पेश हुए।दरअसल, दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति ने दिल्ली के मुख्य सचिव को 30 जून 2017 को सदन द्वारा बनाई गई याचिका समिति की रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई के संबंध में चर्चा करने के लिए बुलाया था। दिल्ली में जलभराव की मीडिया रिपोर्टों को देखकर समिति ने नाराजगी जताई थी। जल-जमाव के मुद्दों से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच सहयोग होना चाहिए, जो नहीं है। याचिका समिति की 2017 की रिपोर्ट में, यह बताया गया था कि हालांकि विभागों ने दावा किया था कि 95 फीसद नालों से गाद निकालने का काम पूरा हो चुका है। कमिटी की निरीक्षण में यह दावे झूठे पाए गए थे। तब 2017 में यह सिफारिश की गई थी कि गलती करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए गहन जाँच की आवश्यकता है, क्योंकि करदाताओं के करोड़ों रुपये गाद निकालने के लिए निविदाओं पर खर्च किए जा रहे थे, जबकि जमीनी काम निराशाजनक था। यह एक संसदीय प्रथा है कि सरकार सदन द्वारा अपनाई गई विधानसभा समिति की रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सदन को देती है। समिति ने मुख्य सचिव को सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने के लिए तलब किया था कि 2017 में याचिका समिति की सिफारिशों पर क्या हुआ?समिति मीडिया द्वारा की जा रही पूछताछ को सुनकर हैरान रह गई कि मुख्य सचिव नरेश कुमार समिति में नहीं आएँगे। मुख्य सचिव का कहना था कि ऐसे मामले की जांच करने के लिए समितियों का अधिकार क्षेत्र नहीं है। अतः वे समिति के समक्ष पेश नहीं होंगे। याचिका समिति ने शहर भर में जलजमाव की कई समाचार पत्रों की रिपोर्टों का हवाला देते हुए मुख्य सचिव नरेश कुमार को वापस लिखा। मुख्य सचिव नरेश कुमार के जवाब में यह उल्लेख किया गया था कि "समिति को उम्मीद थी कि इस आपातकालीन स्थिति में समिति की सहायता के लिए दिल्ली सरकार के शीर्ष और योग्य अधिकारी ज़रूर तत्पर होंगे”। समिति अध्यक्ष ने उनसे समिति के सदस्यों के समक्ष अपनी चिंताओं को रखने के लिए भी कहा, ताकि समिति इस पर विचार कर सके। इसके बाद, मुख्य सचिव नरेश कुमार, आयुक्त (एमसीडी), अध्यक्ष (एनडीएमसी), प्रमुख सचिव (पीडब्ल्यूडी) के साथ समिति के समक्ष उपस्थित हुए। सभी विभागों के ईई अपने-अपने क्षेत्राधिकार में नालों की गाद निकालने की स्थिति की रिपोर्ट अपने विभाग को सौंपेंगे। उन्हें एचओडी द्वारा समेकित किया जाएगा और 1 अगस्त 2022 को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी सहमति हुई कि विभाग एक ड्यूटी रोस्टर बनाएगा और प्रकाशित करेगा, जिससे वरिष्ठ अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में विभिन्न नालों की गाद की स्थिति को भौतिक रूप से सत्यापित करेंगे। मुख्य सचिव इस बात पर भी सहमत हुए कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में अंतर ला सकता है और बहुत आवश्यक जवाबदेही और पारदर्शिता लाता है। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि 2 अगस्त से, इसके सदस्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागों के गाद निकालने के दावों को सत्यापित करने के लिए साइटों का दौरा करेंगे।
