सीमांचल एक्सप्रेस रिपोर्टर, प्रदीप कुमार : पटना के पुनाईचक में बिहार निषाद संघ कार्यालय में वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर हाजीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति श्रीमती रामानिषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के गोरहा के पूर्वा ग्राम में एक गरीब मल्लाह परिवार में जन्मे फूलन देवी का पूरा जीवन संघर्षमय एवंं प्रेरणास्रोत रहा है। इन्होंने ने चार साल बीहड़ जगंलो में एवं 11 वर्ष जेल में विताया। कार्यकारी प्रधान महासचिव धीरेन्द्र कुमार निषाद ने कहा कि जेल से रिहा होने के बाद ये स्पा के टिकट पर मिर्जापुर से दो बार सांसद चुनी गई। 25 जुलाई 2001 के द्वारा नई दिल्ली में उनके सरकारी आवास पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। इनके जीवन से प्रेरणा लेकर निषाद समाज को जुल्म एंव अत्याचार के खिलाफ सधर्ष के लिये सदैव तैयार रहने की जरूरत है। महा सचिव उमेश मंडल ने बताया कि प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम द्वारा वैश्विक सर्वेक्षण में फूलन देवी को चौथा स्थान दिया गया है। महासचिव दिलीप कुमार निषाद ने केन्द्र सरकार से फूलन देवी के हत्यारे को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की। संघ के कोर कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से संघ के प्रत्येक जिलों का जिला कमिटी की पुनर्गठन करने, निषादों छात्र छात्राओं को केलिए पाॅलिटेक्निकएवं पारामेडिकल के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने, जातीय जनगणना के प्रति जागरूकता लाने एवंं संघ का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया हैअन्त में संघ के कोषाध्यक्ष टेक नारायण चौधरी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य संरक्षक शशीभूषण कुमार धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में संध के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा देवी, डॉ सतीश कुमार निषाद, केशनाथ चौधरी, रामेश्वर चौधरी, प्रो०मिथीलेश कुमार, जीतेन्द्र कुमार, प्रेम निषाद, विनय कुमार, ई रामाश्रय सहनी, पप्पू सहनी, रामजतन चौधरी, शिवमुनी, शिवरतन निषाद, देशज जलज, रघुवीर महतो, रामरीशी प्रसाद, अभिमन्यु निषाद, महेन्द्र सहनी चंद्रकेतु महतो, जयप्रकाश महतो, नटवर नागर, रघुनाथ महतो निषाद, शंकर प्रसाद,अजय कुमार, पप्पू कुमार सहनी, कृष्णदेव सहनी, सुरेश सिंह निषाद, कैलाश सहनी, विजय दास आदि।
