मुख्यमंत्री केजरीवाल की सोच बहुत छोटी: बिधूड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर उनकी आपत्ति बचकाना व्यवहार


 

फाइल फोटो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल & प्रधानमंत्री मोदी 

• मुख्यमंत्री केजरीवाल की सोच बहुत छोटी: बिधूड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर उनकी आपत्ति बचकाना व्यवहार

 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का चित्र लगने पर कार्यक्रम का बहिष्कार करने को दुर्भाग्यपूर्ण घटना कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह व्यवहार बहुत ही बचकाना है।

बिधूड़ी ने कहा कि असोला में हुए इस कार्यक्रम में मंच पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ-साथ उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री का चित्र भी लगा हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री ने यह शर्त रख दी कि प्रधानमंत्री का चित्र हटने पर ही वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह बहुत ही छोटी सोच है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दिल्ली केंद्रशासित प्रदेश है और श्री मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल राजनीतिक विद्वेष में इस तरह का व्यवहार करेंगे कि वह प्रधानमंत्री के चित्र को भी स्वीकार नहीं करेंगेयह अपेक्षा किसी भी मुख्यमंत्री से नहीं की जा सकती। उनका यह व्यवहार प्रोटोकोल के अनुरूप भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के विकास में केंद्र और राज्य सरकारों में तालमेल और आपसी समझबूझ होनी बहुत जरूरी है लेकिन केजरीवाल केंद्र से टकराव में इतना ज्यादा ग्रस्त हो गए हैं कि वह तालमेल तो दूर प्रधानमंत्री का चित्र तक स्वीकार नहीं कर रहे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post