नलकूप खराब होने से पेयजल का संकट गहराया, ग्रामीण में भारी आक्रोश



हिंदू एकता संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने ग्राम पंचायत इसौली (एटा) में हो रही जनसमस्याएं एवं अनियमियता के खिलाफ शिकायती पत्र विकास खण्ड अधिकारी अवागढ़ को दिया



• क्षेत्र इसौली गांव में कई माह से नलकूप खराब होने के कारण गांव में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न ग्रामीण दूषित जल पीने को मजबूर हो रहे हैं, नलकूप की समस्या का समाधान करने में ग्राम प्रधान पूरी तह फेल !!

अवागढ़- इसौली ग्राम पंचायत में नलकूप खराब होने से पीने योग्य पानी का संकट गहराता जा रहा है कुछ नलकूप दूषित पानी दे रहे हैं इस लिए ग्रामीण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हो चुके हैं। जिसे लेकर आज दिनांक 19/07/2022 को हिंदू एकता संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने ग्राम पंचायत इसौली (एटा) में हो रही जनसमस्याएं एवं अनियमियता के खिलाफ शिकायती पत्र विकास खण्ड अधिकारी अवागढ़ को दिया जिसमें मुख्य रूप से नलकूप की समस्या को उठाया जिससे ग्राम पंचायत इसौली एटा के लोगों में पीने के पानी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है। अपर्याप्त जलापूर्ति के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है करीब 15 नलकूपों में से कुछ नलकूप बंद होने की स्थिति में लम्बे समय से जीएलआर व पशुखेलियां भी सूखे पड़े है। जिससे ग्रामीणों व मवेशी को परेशानी हो रही है और ऊपर से गर्मी पड़ने के बाद भी अशुद्ध पानी पीने विशेषकर मवेशी को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है एवं नलकूप की समस्या का निवारण प्रधान द्वारा नहीं हो रहा है कई माह से नलकूप खराब होने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीणों को महंगे दामों में ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। विकास खण्ड अधिकारी अवागढ़ ने सारी समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के अंदर करने का आश्वासन हिन्दू एकता संगठन को दिया हे। संगठन का कहना है कि यदि एक सप्ताह के अंदर समाधान नहीं हुआ तो हिंदू एकता संगठन उच्चाधिकारी से भी बात करेगा। इस मौके पर संस्थापक शुभम हिन्दू, अतुल लुहार,अंशु ठाकुर, होडल पाल, गौरव वार्ष्णेय, प्रशांत गुप्ता, विन्नु चौहान आदि गौ सेवक मौजूद रहे।

• Repoted by, Sanjay Kumar Choudhary
U.P Beauro Chief, Seemanchal Express News Delhi ,M.No - 9555556056

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post