दिल्ली की शिक्षा क्रांति का आधार, स्कूल प्रमुखों को अपने एडमिनिस्ट्रेटर की भूमिका को नया रूप देते हुए स्कूल की तरक्की के लिए ‘स्कूल लीडर’ के रूप में उभरने की जरुरत- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया




• हमारे स्कूल प्रमुख दिल्ली की शिक्षा क्रांति का आधार, स्कूल प्रमुखों को अपने एडमिनिस्ट्रेटर की भूमिका को नया रूप देते हुए स्कूल की तरक्की के लिए ‘स्कूल लीडर’ के रूप में उभरने की जरुरत- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

• दिल्ली सरकार के स्कूल प्रमुखों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए एससीईआरटी ने 4 दिवसीय लीडरशिप व मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का किया आयोजन

• ऐसे अनूठे ट्रेनिंग प्रोग्राम ने एजुकेशन इकोसिस्टम को बेहतर करने का काम, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एजुकेशनल लीडरशिप का माहौल तैयार करने में की मदद: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

12 जुलाई, 2022 , नई  दिल्ली  : “हमारे स्कूल प्रमुख दिल्ली की शिक्षा क्रांति का आधार है, इन्हें अपने एडमिनिस्ट्रेटर की भूमिका को नया रूप देते हुए स्कूल की तरक्की के लिए ‘स्कूल लीडर’ के रूप में उभरने की जरुरत है|” उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री श्री  मनीष सिसोदिया ने ये बातें दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के स्कूल प्रमुखों के लिए  आयोजित किए जा रहे 4 दिवसीय लीडरशिप व मैनेजमेंट ट्रेनिंग के दौरान कही| श्री सिसोदिया ने कहा कि हमारे स्कूल प्रमुखों ने स्कूल में एक एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में अपनी भूमिका को बखूबी निभाई है, स्कूल की सभी जरूरतों का ध्यान रखते हुए उसे टॉप क्लास बनाने का काम किया है उसी का नतीजा है कि आज दिल्ली सरकार के स्कूलों की चर्चा देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हो रही है|


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल प्रमुख स्कूल में बतौर मुखिया अपनी भूमिका निभाते है और उनकी पर्सनालिटी, आचार-व्यवहार उस स्कूल के इकोसिस्टम में देखने को मिलता है और कही न कही बच्चों को भी प्रभावित करता है| ऐसे में ये बेहद जरुरी है कि एक स्कूल लीडर के रूप में हमारे स्कूल प्रमुखों का बच्चो के प्रति प्यार व विश्वास हो, वे सांस्कृतिक विविधता को न केवल समझे बल्कि उनका सम्मान भी करें और बच्चों व टीचर्स के लिए प्रेरणास्रोत बने|  स्कूल प्रमुखों के ये गुण पूरे स्कूल में परिलक्षित होंगे और यही हमारे स्कूलों को विश्वस्तरीय शिक्षा की राह में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

दिल्ली सरकार द्वारा अपने स्कूल प्रमुखों को आईआईएम से लीडरशिप व मैनेजमेंट ट्रेनिंग दिलवाती है| इसपर चर्चा करते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने स्कूल प्रमुखों को आईआईएम से किसी पारंपरिक ट्रेनिंग न दिलवाकर दिल्ली सरकार के स्कूलों की जरूरतों को देखते हुए खास ट्रेनिंग प्रोग्राम विकसित करवाई| उन्होंने कहा कि ठीक उसी तरह हमारे स्कूल प्रमुखों को अपने स्कूल की हर जरुरत चाहे वो एडमिनिस्ट्रेटिव हो या अकेडमिक उसकी पहचान करें और स्कूल लीडर के रूप में सभी स्टेकहोल्डर्स को साथ लाकर उसपर काम करें|

ट्रेनिंग प्रोग्राम के विषय में साझा करते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्(एससीईआरटी), दिल्ली द्वारा समय-समय पर सभी डिस्ट्रिक्ट के स्कूल प्रमुखों के कैपेसिटी बिल्डिंग व एडमिनिस्ट्रेटिव और लीडरशिप स्किल्स को और बेहतर करने के लिए इस प्रकार की ट्रेनिंग का आयोजन किया जाता है| इन कार्यक्रमों ने दिल्ली में एजुकेशन इकोसिस्टम को बेहतर करने का काम किया है साथ ही दिल्ली सरकार के स्कूलों में एजुकेशनल लीडरशिप का माहौल तैयार करने में भी मदद की है|

उल्लेखनीय है कि इस मौके पर शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता, प्रधान शिक्षा सलाहकार शैलेन्द्र शर्मा, निदेशक एससीईआरटी रजनीश कुमार सिंह, अतिरिक्त शिक्षा निदेशक रीता शर्मा सहित शिक्षा विभाग व एससीईआरटी के अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहें|

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post