प्रसादपुर डुमरिया गांव में कोचिंग की छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ ग्रामीणों ने किया रोड जाम


• प्रसादपुर डुमरिया गांव में कोचिंग की छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ ग्रामीणों ने किया रोड जाम

• कोचिंग के संस्थापक मो0 तारिक ने महलगांव थाने में दिया आवेदन
अररिया, रिपोर्टर हयात दानिश : जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसादपुर डुमरिया गांव में मंगलवार को एवरग्रीन कोचिंग सेंटर की छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ ग्रामीणों ने महलगांव बाजार से बैरगाछी जाने वाली रोड को जाम कर दिया | दरअसल मामला यह है कि एवरग्रीन कोचिंग सेंटर से घर जाने के क्रम में कुछ छात्राओं के साथ गांव के ही कई लड़कों जैसे शादाब साहिल सहित कई अन्य लोगों ने मिलाकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था |और वही सरवर मुज़फ़्फ़र मेराज सहित कई अन्य लोगों ने छात्राओं को धमकी देते हुए कहा कि तुम लोगों को पढ़ने का अधिकार नहीं है यदि तुम लोग पढ़ने के लिए आओगे तो तुम लोग को किडनैप कर लिया जाएगा जिसको लेकर छात्राओं ने कोचिंग संस्थापक मो0 तारिक को इसकी जानकारी दी तो कोचिंग संस्थापक मो0 तारिक ने छेड़छाड़ करने वाले लड़कों के पिता को यह मामला बताया लेकिन उन लोगों ने यह बात को अनसुना कर दिया और उल्टा कोचिंग के अंदर उन लोगों ने घुसकर छात्र छात्राओं जैसे हया नाज़ नसिया नाज़ चांदनी परवीन एकर अहसन आलिया अश्गर रंजना कुमारी सिवानी कुमारी जीशान आलम सहित कई अन्य छात्र एवं छात्रा ने बताया कि हम लोगों का दुपट्टा काट दिया और हम और हमारे साथ गलत व्यवहार करने का प्रयास किया साथ ही साथ शिक्षकों के साथ मारपीट करने लगा फिर ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर छेड़छाड़ के विरोध में रोड को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगा | महलगांव पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह जाम को छुड़वाया हैं | 
वहीं कोचिंग संस्थापक मो0 तारिक ने महलगांव थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post