केजरीवाल सरकार ने बल्लीमारान में तैयार किया 4 मंजिला शानदार स्कूल, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को किया उद्घाटन




केजरीवाल सरकार ने बल्लीमारान में तैयार किया 4 मंजिला शानदार स्कूल, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को किया उद्घाटन

*4 साल पहले बल्लीमारान के स्कूल की टूटी फूटी बिल्डिंग को देखकर खाई थी कसम, यहां बच्चों के लिए तैयार करूंगा शानदार स्कूल, मुझे गर्व की अपना वादा किया पूरा- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

*हर तबके को क्वालिटी एजुकेशन देने के काम में चाहे कितनी भी आ जाए बाधाएं, अत्याधुनिक सुविधाओं वाले स्कूलों को बनाना बंद नहीं करेगी केजरीवाल सरकार- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

*बच्चे देश का भविष्य, मुझे गर्व कि अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्त्व में हम हर बच्चे को शानदार एजुकेशन देने का काम कर रहे है-  उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया


*शिक्षा के प्रति केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता के कारण आज पूरे विश्व में दिल्ली शिक्षा मॉडल हो रही है चर्चा, देश विदेश से लोग देखने-सीखने आ रहे है दिल्ली का शिक्षा मॉडल-इमरान हुसैन,खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री


26 जुलाई 2022, नई दिल्ली 

दिल्ली में हर तबके को विश्वस्तरीय शिक्षा देने के के उद्देश्य के साथ केजरीवाल सरकार लगातार अपने स्कूलों को शानदार बनाती जा रही है| सरकार का विज़न दिल्ली के हर बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन देकर सशक्त बनाना है| इस दिशा में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बल्लीमारान स्थित गवर्मेंट गर्ल्स सीनियर सेकंड्री स्कूल, चश्मा बिल्डिंग के नए भवन का उद्घाटन व स्कूल के दूसरे हिस्से में मल्टीपर्पस हॉल का शिलान्यास किया | इस मौके पर बल्लीमारान के विधायक व दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन, शिक्षा सचिव, अशोक कुमार, शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्त्व में हम पूरी दिल्ली में शानदार स्कूल बनवा रहे है और बल्लीमारान के इस स्कूल को भी शानदार बनाया है| उन्होंने कहा कि 4 साल पहले यहां स्कूल के नाम पर एक टूटी-फूटी जर्जर बिल्डिंग थी जिसे देखकर मैंने कसम खाई थी कि इस स्कूल बिल्डिंग को शानदार बनाऊंगा और मुझे ख़ुशी है कि हमारी टीम ने दिन रात मेहनत की और हम बच्चों के लिए ये बेहतरीन स्कूल बना पाए|

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतरीन सरकारी स्कूल हमेशा से केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता रही हैं। सरकार के लगातार प्रयासों का ही नतीजा है कि आज यह बेहतरीन स्कूल बल्लीमारान और आसपास के क्षेत्र के बच्चों के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते है और हमें गर्व है कि केजरीवाल सरकार उन्हें स्कूल स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक सभी शैक्षिक सुविधाएं देकर उनका सपोर्ट करती है। उन्होंने कहा कि हर तबके को क्वालिटी एजुकेशन देने के इस काम में चाहे कितनी भी बाधाएं आ जाएं, केजरीवाल सरकार अत्याधुनिक सुविधाओं वाले स्कूलों को बनाना बंद नहीं करेगी।

दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री तथा बल्लीमारान के विधायक श्री  इमरान हुसैन ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना अरविंद केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता है यहीं कारण है कि सरकार में आने के बाद से अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्त्व में शिक्षा को हर साल बजट का लगभग 25% हिस्सा दिया गया जो अपने आप में एक क्रांति है| उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता ही है कि आज पूरे विश्व में दिल्ली शिक्षा मॉडल की चर्चा हो रही है और देश विदेश से लोग दिल्ली के शिक्षा मॉडल से सीखने आ रहे है, दिल्ली सरकार के स्कूलों को देखने आ रहे है|

*बल्लीमारान में बनें नए स्कूल बिल्डिंग की विशेषताएं*

-       4 मंजिला शानदार बिल्डिंग
-       28 कमरे
-       स्मार्ट क्लासरूम्स
-       आईसीटी लैब्स
-       एनएसक्यूएफ लैब्स
-       होम साइंस लैब्स
-       पूरा स्कूल सीसीटीवी कैमरे से लैस

बता दे कि स्कूल में दूसरे फेज के निर्माण कार्य में एक नए मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण भी किया जा रहा है| जहाँ ग्राउंड फ्लोर पर मल्टीपर्पज हॉल बनाया जाएगा वहीँ उपरी मंजिल पर क्लासरूम बनाए जाएंगे साथ ही यहां रूफ-टॉप पर बच्चों के लिए प्ले-एरिया भी बनाया जाएगा| इस नई बिल्डिंग में लिफ्ट भी लगाए जाएंगे|

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post