निर्माण श्रमिकों और राज मिस्त्री को 15 दिनों में कुशल कारीगर बनाने की घोषणा जुमला साबित होगी क्योंकि कुशल कारीगर बनने में कम से कम 6 महीने का समय लगता है।- चौ0 अनिल कुमार
नई दिल्ली, 6 जुलाई, 2022 - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल राजधानी में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई पर नियंत्रण पाने में अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए दिन-प्रतिदिन नई घोषणाऐं करके दिल्लीवासियां को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली स्कील यूनिवर्सिटी सिम्पलेक्स और इंडिया विजन फाउडेशन के निर्माण श्रमिकों, राजमिस्त्रियों को सिर्फ 15 दिनों में विशेष ट्रेनिंग देकर कुशल कारीगर बनाने की घोषणा करके राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार भविष्य की योजनाओं के लिए घोषणाऐं करने के साथ-साथ रोजमर्रा की वस्तुओं, पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती दरों पर नियंत्रण करने की योजना बनाई जानी चाहिए।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली स्कील यूनिवर्सिटी 15-15 दिनों विशेष ट्रेनिंग के तहत सिम्पलेक्स और इंडिया विजन फाउडेशन के साथ कैसे कुशल कारीगर बन सकता है जबकि किसी भी ट्रेड में स्मार्ट वर्कर और कुशल कारीगर बनाने के लिए कम से कम 6 महीने का समय लगता है, तो फिर 15 दिन में 40 प्रतिशत प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाला, 25 प्रतिशत क्वालिटी बढ़ाने वाला और 50 प्रतिशत मेटेरियम वेस्टेज़ को बचाने वाला कुशल कारीगर कैसे बन सकता है? उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल सरकार ने वेजेस फिक्स किए हुए है तब कैसे किसी श्रमिक की 8 हजार रुपये प्रतिमाह आय बढ़ सकती है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली स्कील यूनिवर्सिटी निर्माण श्रमिकों, राज मिस्त्रियों को 15 दिनों की ट्रेनिंग लेकर 1 साल में 2 लाख श्रमिकों को विभिन्न क्षेत्रों में कैसे कुशल कारीगर बना सकती है। उन्होंने कहा कि जब अरविन्द सरकार 8 वर्षों में सिर्फ 12558 रोजगार दे पाई है तो कैसे 1 वर्ष में 2 लाख श्रमिकों को प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले स्मार्ट वर्कर बना सकते है? उन्होंने कहा कि श्रमिकों को कुशल कारीगर बनाने की घोषणा भी उसी तरह खोखली साबित होगी जिस तरह मनीष सिसोदिया ने 10.21 लाख रोजगार देने का झूठा दावा किया है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल वास्तविकताओं से परे दिल्लीवासियों को सिर्फ सपने दिखाने का काम करते है, केजरीवाल का यह वक्तव्य कि 5 लाख स्केवयर फीट के प्रोजेक्ट पर यह 15 दिन में ट्रेनिंग लेकर कुशल कारीगर बनकर औसतन 2 करोड़ रुपये की बचत करेंगे, एक जुमला साबित होगा। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए अरविन्द केजरीवाल द्वारा 28 जनवरी से 26 फरवरी 2028 तक दिल्ली शापिंग फेस्टिवल की घोषणा करना उनकी भावनाओं को ठेस पहुॅचाना है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल महंगाई से दिल्लीवालों का ध्यान भ्रमित करने के लिए दिल्ली में भारत का सबसे बढ़ा काफेस्टिवल लगाने की घोषणा कर रहे है।
