नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं से ई.डी. द्वारा पूछताछ करना तो बहाना है, असली मकसद मोदी सरकार की विफलताओं को छिपाना है।- चौ0 अनिल कुमार



• प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौअनिल कुमार के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया जी को ई.डी. द्वारा पेशी पर बुलाने की अनैतिक कार्यवाही पर विरोध जताने के लिए आज उपराज्यपाल निवास का घेराव किया।


• नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं से ई.डी. द्वारा पूछताछ करना तो बहाना हैअसली मकसद मोदी सरकार की विफलताओं को छिपाना है।- चौअनिल कुमार


नई दिल्ली, 21 जुलाई, 2022 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर ई.डी. द्वारा पेशी पर बुलाने की अनैतिक कार्यवाही पर विरोध जताने के लिए आज उपराज्यपाल निवास का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया जी के साथ पूरा देश खड़ा है और कांग्रेस का कोई भी सिपाही न कभी डरा है और न ही डरेगा और तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ सत्य और न्याय की लड़ाई के लिए हम लड़ते रहेंगे।


प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए ‘‘सोनिया जी संघर्ष करोहम तुम्हारे साथ है’’, ‘‘ई.डी. से न डरे है न डरेंगेजनहित में आवाज उठाऐंगे’’ और ‘‘सच न डरा है न डरेगा- सत्यमेव जयते’’ आदि नारे लगा रहे थे। मोदी सरकार के इशारे पर पुलिस की दमनकारी नीति आज भी जारी रही और प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।< span style="font-size: 11pt;">


प्रदर्शनकारियों में चौअनिल कुमार के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ापूर्व सांसद रमेश कुमारश्री संदीप दीक्षितश्री परवेज हाश्मीदिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा नरेन्द्र नाथकम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाजप्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री जय किशनप्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवालअली मेंहदी और कोषाध्यक्ष संदीप गोस्वामीपूर्व विधायक भीष्म शर्माहरी शंकर गुप्ताराजेश जैनविजय सिंह लोचववीर सिंह धींगानप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचवडा नरेश कुमार कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन परवेज आलमअनुज आत्रेयलीगल एवं मानव अधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमारआई.टी. सेल चेयरमैन श्री राहुल शर्मा और शिवम भगत सहितसभी जिला अध्यक्षजिला प्रभारी कॉआर्डिनेटर,  युवा कांग्रेसमहिला कांग्रेसएनएसयूआईसेवा दल सहित सभी विभागों के पदाधिकारी भी शामिल थे।


चौअनिल कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार की शय पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी जी को ई.डी. द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ पर बुलाना की कार्यवाही उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश हैजिसे कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नही करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं पर शिंकजा कसने की इनकी पुरानी कोशिश है जिसे एक साजिश के तहत अंजाम देने में भाजपा को कभी कामयाबी नही मिली है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड नो प्रॉफिट नो लॉस की नीति पर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए शुरु किया गया थाजो अंग्रेजों की दमनकारी नीति के जनता के सामने उजागर करता थाउस दौरान भी भाजपा के पूर्वजों ने गांधी जीनेहरू जीसुभाष चन्द्र बोस की छवि को धूमिल करने की कोशिश की थीआज वहीं नाकाम कोशिश मोदी सरकार कर रही है।


चौअनिल कुमार ने कहा कि ई.डी. ने राजनीति से प्रेरित होकर राहुल गांधी जी को भी दिन तक 54 घंटे पूछताछ की जिसका कोई नतीजा नही आया क्योंकि नेशनल हेराल्ड मामले में कोई भ्रष्टाचार हुआ ही नही है। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने कहा था कि सच हमेशा सच रहता हैनिडर रहता हैनिर्भिक रहता हैईमानदारी से डटा रहा रहता है। उन्होंने कहा कि ई.डी. द्वारा नोटिस देकर कांग्रेस अध्यक्ष की ईमानदारी पर भाजपा जो कुठाराघात करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस कार्यकर्ता उसके खिलाफ सत्य की लड़ाई लड़ता रहेगा।


चौअनिल कुमार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार जब नो प्राफिट-नो लॉस की नीति पर चलाने के लिए शुरु किया गया था तब भ्रष्टाचार का तो कोई मतलब ही नही है। इस मामले भाजपा सरकार कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में भ्रष्टाचार की बात की जा रही है। देश में विपक्ष का वह व्यक्ति जो भाजपा से सहमत नही है वो सोनिया गांधी जी में विश्वास रखता हैकांग्रेस में विश्वास रखता हैवह सोनिया जी की छवि को धूमिल करने की भाजपा की कोशिश पर विरोधात्मक प्रतिक्रिया जरुर करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कभी दबाया नही जा सकताक्योंकि कांग्रेस का इतिहासपरम्परा और विचारधारा हमेशा देशवासियों के कल्याण के लिए रही है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post