नई दिल्ली : पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने आज यानी 27 जून 2022 तो अपना पहला बजट पेश किया। बता दें कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में बजट पेश किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार के पहले बजट में कई राहतों की घोषणा की गई। वित्त मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के कुछ दिनों बाद ही चुनावी वादों को पूरा किया है। सरकार ने 26454 कर्मचारियों की नई भर्ती को मंजूरी दी। अगले कुछ महीनों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके अलावा सरकार ने36,000 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का भी अहम फैसला लिया है
ਪਹਿਲੀ ਗਾਰੰਟੀ ਹੋਈ ਪੂਰੀ!
— AAP Punjab (@AAPPunjab) June 27, 2022
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਰ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹਰ ਮਹੀਨੇ 1 ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ 300 ਯੂਨਿਟ(600 ਯੂਨਿਟ ਪ੍ਰਤੀ ਬਿਲ) ਮੁਫ਼ਤ ਬਿਜਲੀ ਮਿਲੇਗੀ
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਯੋਜਨਾ ਨੂੰ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਤਿਆਰ ਹੈ
-@HarpalCheemaMLA
ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ, ਪੰਜਾਬ pic.twitter.com/b23Mdrxrx0
300 यूनिट घरेलू बिजली की आपूर्ति फ्री
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सभी नागरिकों को 1 जुलाई 2022 से 300 यूनिट घरेलू बिजली की आपूर्ति मुफ्त में उपलब्ध कराने का फैसला किया है। पंजाब की जनता को इससे बड़ी राहत मिलेगी। आप वित्त मंत्री ने विश्वास दिलाया कि वे इस योजना को वित्तपोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने का एक- एक पैसा सिर्फ लोगों के कल्याण के लिए खर्च होगा।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस
बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा फोकस रहेगा। भगवंत मान सरकार इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी। कुछ राहतें मिलने की जरूर उम्मीद की जा रही है। मान सरकार का आज पहले बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा फोकस करने वाली है। वित्तीय अनुमानों के हिसाब से देखा जाए तो राजस्व बढ़ाने पर सरकार का फोकस रहेगा।
टैक्स चोरी रोकने के लिए बड़े कदम
पंजाब सरकार कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी। बिजली सब्सिडी के लिए बजट में प्रावधान रहेगा। टैक्स चोरी रोकने के लिए बजट में अहम कदम देखने को मिलेंगे।
बेरोजगारी को लेकर बड़ा फैसला
पंजाब में सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत मान ने सबसे पहले बेरोजगारी को लेकर फैसला लिया था। सीएम मान ने ऐलान किया था कि सरकारी दफ्तरों में 25 हजार नियुक्तियां की जाएंगी।
विधायकों की पेंशन को लेकर बड़ा फैसला
मान सरकार ने विधायकों की पेंशन पर भी बड़ा फैसला लिया है। पंजाब में विधायकों को अब सिर्फ एक बार के कार्यकाल का ही फायदा मिलेगा। इससे पहले जितनी बार कोई विधायक बनता था,
