अतिक्रमण हटाने के बहाने दिल्ली नगर निगम में 15 साल के भ्रष्टाचार की कालिख साफ करने की कोशिश में भाजपा ! रामनिवास शर्मा, चेयरमैन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी



Edited by, Teem Seemanchal Express News Delhi
नई दिल्ली, दिल्ली में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर तंज कसते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन रामनिवास शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया दिल्लीवासियों को गुमराह करने के लिए एक सोची समझी राजनीतिक चाल है ! श्री शर्मा ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए विस्तार से जानकारी दी कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा पिछले 15 साल से सत्ता में काबिज रही है और तीनों निगम में महापौर सहित सभी विभागों के अध्यक्ष भी भाजपा के नेता थे, लेकिन कभी भी जनहित में कोई आदेश पारित नहीं किया गया,! यदि पिछले 15 साल के कार्यकाल का अध्ययन किया जाए तो सभी प्रकार की भ्रष्टाचारी गतिविधियों के चलते नगर निगम के सभी विभागों में खुलेआम घोटाले किए गए हैं, और प्रत्येक निगम वार्ड के निगम पार्षद से लेकर संबंधित निगम महापौर कार्यालय तक भ्रष्टाचार और अवैध वसूली में लिप्त रहा है, जिसके प्रमाण बहुत चौंकाने वाले हैं, भारत की राजधानी दिल्ली, विश्व में एकमात्र ऐसी राजधानी है जहां लगभग 71% अवैध और बिना नक्शा आदि के खड़ी कराई गई ऊंची ऊंची इमारतें हैं, जो पर्यावरण सहित जनजीवन के लिए भी ख़तरनाक हैं जिसके परिणामस्वरूप आए दिन बड़ी बड़ी बिल्डिंगों के अचानक गिर जाने और मलवे में दबकर हुई अनेक मौतों की घटनाएं सामने आती रहती हैं, नगर निगम में बैठे उक्त भ्रष्ट नेता एक ओर जहां बिना नक्शा आदि पास कराए अवैध निर्माण कार्य कराकर निगम कोष में आने वाले हजारों करोड़ रुपए की बंदरबांट कर चूना लगा रहे हैं वहीं अपने निजी स्वार्थ के लिए यहां के पर्यावरण और जनजीवन के दुश्मन बन गए हैं 

दिल्ली में जहां भी अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण हैं वहां के निगम पार्षदों को जिम्मेदार मानते हुए पुलिस में FIR दर्ज होनी चाहिए
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी चेयरमैन, रामनिवास शर्मा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में भाजपा और आप पार्टी के प्रत्येक निगम पार्षद अवैध अतिक्रमण, सहित अवैध निर्माण कार्य कराने की एवज में मोटी रकम की वसूली करते हैं, तथा संबंधित वार्ड के सेनेटरी इंस्पेक्टर के माध्यम से लाखों रुपए प्रतिमाह रिश्वत लेते हैं जो प्रत्येक ठेली-खोमचा , रेहड़ी पटरी पर काम करने वाले गरीब लोगों से इकट्ठा किया जाता है, ! रामनिवास शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम शतप्रतिशत भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण पटपड़गंज से सीबीआई द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार की गई आप पार्टी की पार्षद गीता रावत है, श्री शर्मा ने बताया कि यदि आज दिल्ली के निगम पार्षदों की व्यापक रूप से जांच कराई जाए तो भाजपा और दिल्ली को बेवकूफ बनाने वाले प्रचार मंत्री केजरीवाल के सभी पार्षद जेल की सलाखों में होंगे ,! श्री शर्मा के अनुसार भाजपा और आप पार्टी द्वारा  दिल्ली में अतिक्रमण हटाने की आड़ में धार्मिक उन्माद फैलाने का काम भी किया जा रहा है , यदि भाजपा और दिल्ली की सत्ता में बैठी आप पार्टी वास्तव में जनता के हित में काम करना चाहती है तो  सभी प्रकार के अतिक्रमण और अवैध निर्माण कार्य के लिए सभी निगम पार्षद जिम्मेदार हैं, सबसे पहले इनके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज होनी चाहिए !

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post