प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बाबा साहेब महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की



Seemanchal Express News Network Bureau
New Delhi, Sanjay Kumar Choudhary




नई दिल्ली, 6 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। श्री गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि बाबा साहेब  के विचार सभी देशवासियों को  प्रेरणा  देने वाले है। उन्होंने सर्वसमावेशी संविधान का निर्माण कर देश को दिशा दी व सम्पूर्ण जीवन सामाजिक अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया। 


श्री गुप्ता ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों पर अग्रसर होकर देश के विकास के प्रति कटिबद्ध रूप से कार्यरत है। भाजपा के लिए हमेशा से संविधान सर्वोपरी रहा है लेकिन दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो संविधान विरोधी है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा संविधान दिवस का बहिष्कार करना, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर तथा लोकतंत्र का अपमान करना है। कांग्रेस ने जब बाबासाहेब जिंदा थे तो उनका अपमान किया और अभी भी उनका अपमान कर रही है जो यह बताता है कि कांग्रेस सिर्फ नेहरु परिवार से संबंधित पुरुषों की जन्म जयंती या पुण्यतिथि मनाएगी, उसके अलावा देश के अन्य महापुरुषों का अपमान करेगी।
आज 26 अलीपुर रोड स्थिति  परिनिर्वाण तीर्थ स्थल पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर विरेन्द्र कुमार एवं श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा के राष्ट्रीय संघटक श्री वी सतीश, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य एवं दिल्ली प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गोठवाल, पूर्व सांसद श्रीमती अनिता आर्य, अनुसूचित जाति मोर्चे के तीनों राष्ट्रीय महामंत्री व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post