प्रदीप कुशवाहा एवं नकुल शर्मा का मुंगेर आगमन अंग वस्त्र भेंट कर किया गया सम्मान


Seemanchal Express Beauro Munger Bihar
Niraj Kumar

मुंगेर - 26 नवम्बर 2021
सम्मान समारोह का आयोजन
विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव नकुल शर्मा एवं भारती शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुशवाहा के मुंगेर आगमन पर सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर में पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में उपस्थित पुरानीगंज एवं शादीपुर संकुल के समस्त आचार्य एवं प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव नकुल शर्मा ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत ही उपयोगी है। इससे बच्चों में कार्यकुशलता बढ़ेगी और क्रियाआधारित शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रयोग आधारित प्रश्नोत्तर विधि द्वारा बच्चों को पढ़ाने से उनमें विषय को जानने की उत्सुकता बढ़ती है। बच्चों को हमेशा नई जानकारी से अपडेट कराते रहें। उन्होंने कहा कि अपना जन्म दिन दीप प्रज्वलित कर मनाएं और जन्मदिन पर वृक्षारोपण भी अवश्य करें। स्वदेशी वस्तु का प्रयोग स्वयं करें और दूसरों को भी करने के लिए प्रेरित करें।  


भारती शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि संस्कृति और संस्कार ही हमारी पहचान है। स्व की प्रेरणा से कार्य करें। इससे लक्ष्य की प्राप्ति होगी। विद्या भारती बच्चों में सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है। राष्ट्रीयता ही हम सबका मूल आधार है। पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार और वातावरण का भी बहुत महत्व है। मुंगेर योग और संस्कार की नगरी है। 
अतिथि परिचय कराते हुए प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों से ही जाना जाता है और कर्मों के आधार पर ही उसे सम्मान भी मिलता है। अध्यक्षीय आशीर्वचन एवं अतिथियों का सम्मान विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अमरनाथ केशरी द्वारा किया गया वहीं आभार ज्ञापन मुंगेर विभाग के विभाग प्रमुख राजेश कुमार रंजन द्वारा किया गया। इसके पूर्व विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की सचिव सरोज कुमारी द्वारा अतिथियों का स्वागत भाषण दिया गया। 
कार्यक्रम का संचालन आचार्य अरुण कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका कीर्ति रश्मि, प्राथमिक परिसर के प्रभारी प्रधानाचार्य अविनाश कुमार सहित मुंगेर के शिशु/विद्या मंदिर के समस्त प्रधानाचार्य और आचार्य उपस्थित थे।



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post