कांग्रेस का सदस्यता अभियान 1 नवम्बर 2021 से 31 मार्च, 2022 तक चलाया जाएगा। - चौ0 अनिल कुमार



Jaychand kumar Seemanchal Express Beauro New Delhi



नई दिल्ली - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत डिजीटल रुप से कांग्रेस का सदस्य बनकर की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता पारम्परिक रुप में ही रहेगी, केवल इस बार सदस्यता पाने का स्वरुप बदलकर 100 प्रतिशत डिजीटल कर दिया गया है। कांग्रेस सदस्य बनने के लिए  Congress Party App  को डाउनलोड करके 3 स्टेप में पंजीकरण करके आई.डी जेनेरेट करनी हागी उसके बाद अपनी जानकारी सब्मिट करके सैल्फी लेकर डिजीटल आई कार्ड बन जाएगा। कांग्रेस का सदस्यता शुल्क 5 रुपये ही रहेगा। उन्होंने बताया डिजीटल सदस्य बनते समय वोटर आईकार्ड नम्बर डालना अनिवार्य होगा, क्योंकि इसके साथ सदस्य की पोलिंग बूथ तक की जानकारी मिलेगा। चौ0 अनिल कुमार ने मौके पर ही पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल को डिजीटल रुप से कांग्रेस का सदस्य बनाया। संवाददाता सम्मेलन को प्रदेश चौ0 अनिल कुमार के साथ अ0भा0क0कमेटी के दिल्ली प्रभारी महासचिव श्री शक्तिसिन्ह गोहिल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री जय प्रकाश अग्रवाल, केन्द्रीय मंत्री श्री जगदीश टाईटलर और श्रीमती कृष्णा तीरथ, पूर्व सांसद रमेश कुमार और चौ0 तारीफ सिंह, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ और प्रो0 किरण वालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय किशन, अभिषेक दत्त, मुदित अग्रवाल, अली मेंहदी, श्री शिवानी चौपड़ा, कम्यूनिकेशन विभाग के चैयरमन अनिल भारद्वाज, उपाध्यक्ष परवेज आलम  सहित पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, विजय लोचव, हसन अहमद, चौ0 मतीन अहमद, मौ0 आसिफ  खान, सुरेन्द्र कुमार, दर्शना रामकुमार, प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन एवं  युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष सहित , जिला अध्यक्ष, जिला कॉआर्डिनेटर भी मौजूद थे। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 135 वर्ष पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का सदस्य बनना एक गर्व की बात है। कांग्रेस के इतिहास में सैंकड़ो ऐसे नेता रहे है जिन्होंने किसी न किसी रुप में पार्टी और देश का नेतृत्व किया है। कांग्रेस का सदस्यता अभियान 1 नवम्बर 2021 से 31 मार्च, 2022 तक चलाया जाएगा। जिसको 14 जिलों में लगभग 14000 पोलिंग स्टेशनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आई.डी. जेनेरेट करके सदस्यता अभियान को जारी करके अधिक से अधिक दिल्ली के लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाया जाऐगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सदस्य बनने हेतू हर वर्ग के व्यक्ति के लिए दरवाजे खुले है, क्योंकि कांग्रेस की परम्परा चलती आ रही है कि हर जाति, धर्म, वर्ग और वर्ण के लोगों को धर्म निरपेक्षता के आधार पर घर-घर जाकर कांग्रेस का सदस्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में प्रति बूथ पर लगभग 800-1000 वोटर हैं और सभी ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों में बूथ स्तर पर डिजीटल सदस्यता अभियान के लिए ट्रेनिंग कैम्प के द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

दीपावली और छठ पर की शुभकामनाओं के साथ संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए श्री शक्तिसिन्ह गोहिल ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना सोच और विचार के साथ काम करने के लिए हुई थी जिसकी प्राथमिकता हमेशा जनसेवा, राष्ट्र समर्पण की राजनीति की रही है न कि पावर में आकर सत्ता हासिल करने की। उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा की केन्द्र में मोदी सरकार अपने तानाशाही रवैये से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लगातार प्रहार कर रही है। भाजपा की मोदी सरकार का सच क्या है, देशवासियों को उनके बीच जाकर बताने की जरुरत है, इसलिए आऐं और सच की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस के साथ जुड़े क्योंकि कांग्रेस पार्टी सिद्धांतों पर रहकर भाजपा की सोच और मनोवृति को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम लोगों की पहुच से दूर हो रहे है जिसका कांग्रेस के जन जागरण अभियान के तहत पोल खोल अभियान में उजागर करें।चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भारत एक युवाओं का देश है और कांग्रेस सदस्यता अभियान से जोड़ने के साथ युवाओं, महिलाओं को यह आश्वासन देकर कांग्रेस परिवार से जोड़ेंगे कि यदि आपको भाजपा के केन्द्र सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की तानाशाही, अलोकतांत्रिक, कुप्रबंधित प्रशासन की गरीब विरोधी नीतियों से छुटकारा पाना चाहते है तो कांग्रेस का सदस्य बनें। आपके हकों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए विशेषता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम और दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार की विफलताओं को बूथ स्तर तक बताऐंगे और बेरोजगारी जैसे  युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों मुख्य तौर पर उठाया जाएगा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post