वेन में व एकंगरसराय प्रखंड में शांति पूर्ण हुआ पंचायत चुनाव मतदान



Pradeep Kumar
Seemanchal Express Beauro Patna
नालंदा। रविवार को जिले के वेन एवं एकंगरसराय प्रखंड में पंचायत चुनाव हुए। नोहरा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या  77 मध्य विद्यालय छकौड़ी विग्रह मतदान केंद्र का जायजा लिया,इस मतदान केंद्र पर भारतीय सबलोक पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार ने मतदान किया, वरीय पीठासीन पदाधिकारी श्री आंनद कुमार से जानकारी ली वोटिंग शांति पूर्ण रूप से हुई। शाम 5 बजे तक अधिकारिक जानकारी के अनुसार वेन में कुल 62.67 व एकंगरसराय में 63.25 फीसद मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में भी महिलाएं पुरुषों से मतदान में आगे रहीं। वेन में जहां पुरुष मतदान का प्रतिशत 61.26 रहा, वहीं महिलाएं लगभग 3 प्रतिशत ज्यादा 64.08 फीसद रही। वेन प्रखंड में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 123 थी जिनमें सभी जगह बायो मैट्रिक सिस्टम लगाये गये थे। इसी तरह एकंगरसराय में कुल मतदान का प्रतिशत शाम 5 बजे तक 63.25 रहा जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 62.56 तथा महिलाओं का प्रतिशत 63.93 रहा। एकंगरसराय प्रखंड के भी सभी 217 मतदान केन्द्रों पर बायो मैट्रिक सिस्टम लगाये गये थे। कहीं से पुन: मतदान की अनुशंसा नहीं की गई है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर एकंगर सराय प्रखंड के 16 पंचायतों में मतदान सम्पन्न हुआ।





Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post