प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजीव जी के जन्मदिवस पर जरुरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया।



Seemanchal Express Bureau New Delhi 
Jaychand Kumar Kushwaha

•दि0प्र00कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने राजीव गांधी जी के 77वें जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धाजंलि  दी।

•राजीव जी के प्रधानमत्रीत्व काल में असंख्य देशवासियों को रोजगार के नए अवसर मिले जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ रही है।- चौअनिल कुमार

•प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजीव जी के जन्मदिवस पर जरुरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया।

J.K KUSHWAHA 
नई दिल्ली, 20 अगस्त, 2021 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के 77वें जन्म दिवस पर आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राजीव जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। चौअनिल कुमार ने आज प्रातः राजीव जी की समाधि वीर भूमि पर प्रार्थना करने के बाद राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजीव गांधी जी को याद किया।  प्रदेश कार्यालय में पुष्पाजंलि कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय में जरुरतमंद महिलाओं को साड़ियां भी बांटी। प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार के अलावा अन्य प्रमुख नेताओं में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस एक्टिंग अध्यक्ष नेटा डिसूजाफिल्म स्टार नगमापूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डानरेन्द्र नाथ0भा00कमेटी सचिव सी.पी. मित्तल और रोहित चौधरीकोषाध्यक्ष संदीप गोस्वामीपूर्व विधायक राजेश लिलौठियाअनिल भारद्वाजवीर सिंह धींगानअमरीश गौतमदिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवनजिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदलदिनेश कुमारमौहम्मद उस्मानकैलाश जैनलीगल एवं मानव अधिकार विभाग चैयरमेन एडवोकेट सुनील कुमारपरवेज आलम सहित मौजूद सभी जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों ने राजीव जी को श्रद्धाजंलि दी। चौअनिल कुमार ने कहा कि राजीव जी के आधुनिक दृष्टिकोण से ही भारत को प्रगति और विकास की राह मिली और युवाओं को देश की गति के साथ जोड़ने के लिए युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिया। राजीव जी के प्रधानमंत्रीत्व में असंख्य देशवासियों को रोजगार के नए अवसर मिलेगरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए काम किया और उन्होंने देश की अखंडता और एकता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।

चौअनिल कुमार ने कहा कि राजीव जी एक दूरदर्शी एवं विचारशील व्यक्ति थे और देश में  राजीव जी की कम्प्यूटरतकनीकी और संचार क्रांति के जनक के रुप में पहचान है।  जिन्होंने 21वीं सदी में देश के सामने आई चुनौतियों और जरुरतों का सामना करते हुए भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए तैयार किया। चौअनिल कुमार ने कहा कि राजीव जी की ही दूरदर्शिता थी जिसने कम्प्यूटर और दूरसंचार क्रांति को समय से पहले देश में लाएजिसका परिणाम आज भारत दुनिया में अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई देता है। चौअनिल कुमार ने कहा कि आज देश की ज्वलंत समस्याएं देशवासियों के समक्ष खड़ी हैजिसके लिए कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उठाई जा रही प्रत्येक आवाज को केन्द्र में मोदी सरकार दबाने का पर्यत्न कर रही है। चौअनिल कुमार ने कहा कि केंद्र में मोदी और दिल्ली में केजरीवाल की दोनों ही सरकार कोविड महामारी में लोगों को स्वास्थ्य सेवाऐं मुहैया करानेलॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट झेल रहे मजदूरोंगरीबों को जीविका बचानेबढ़ती बेरोजगारीमंहगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल रही हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post