नई दिल्ली, भोला नाथ नगर एक्सटेंशन आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी का सोमवार को गठन किया गया। इसमें सभी 8 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। अधिवक्ता रवि भूषण शर्मा को अध्यक्ष और संजय जैन को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इनके अलावा आर एम सिन्हा को संरक्षक, कृष्ण गोपाल शर्मा को महासचिव, सतीश गौतम सचिव, मुदित जैन कोषाध्यक्ष, दिनेश शर्मा सह-कोषाध्यक्ष, विनोद खंडेलवाल आदि पदाधिकारी चुने गए। सभी ने क्षेत्र के विकास के लिए संकल्प भी लिया। अध्यक्ष अधिवक्ता रवि भूषण ने कहा कि क्षेत्र से संबंधित कुछ भी समस्या होगी तो उसका समय रहते समाधान करवाया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की तरफ से समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को समझाया जाएगा। ताकि लोग अपने साथ अपने परिवार के सदस्यों का बचाव कर सकें। इस मौके पर संजय मिश्रा, सत्येंद्र जैन, राम सिंह, जगत सिंह, राकेश गुप्ता, राकेश अरोड़ा, गुलशन, मनीष कुमार, लक्ष्य जैन धर्मेंद्र वर्मा, सुरेंद्र कुमार जैन को सदस्य के रूप में चुना गया।
