राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक


मध्य प्रदेश ब्यूरो चीफ

भोपाल,  धार जिले में हुए एक सड़क हादसे में राइफल शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल का दुखद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं म.प्र.ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मेंदोला ने शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट करके कहा है कि राइफल शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री नमन पालीवाल के धार में हुए सड़क हादसे में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति! मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधायक रमेश मेंदोला ने दिवंगत खिलाड़ी को ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है मध्यप्रदेश ने आज एक संभावनाशील खिलाड़ी को खो दिया। धार में हुए सड़क हादसे में मृत शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल को एमपी ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही इस हादसे में घायल एक अन्य खिलाड़ी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post