उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ मंडल को दी सौगात, 1203 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण


*उत्तर प्रदेश* 
*मेरठ:* *उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ मंडल को दी सौगात, 1203 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण*
मेरठ के सर्किट हाउस पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने किया 201 परियोजनाओं का लोकार्पण और 179 का शिलान्यास।
*Seemanchal Express news network*
*Uttar Pradesh Bureau chief Sanjay Kumar Chaudhari*
संजय कुमार
मेरठ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुके हैं। 16 मई को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन के बाद जून में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का जमघट रहा। अब सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात लेकर मेरठ पहुंचे। मेरठ पहुंचने पर उनका भाजपाइयों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस से मंडल के जिलों के लिए 1203 करोड़ की 380 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post